{"_id":"68c2b73a001ce490ca0519e0","slug":"muzaffarnagar-video-of-massacre-went-viral-in-pakistan-court-gave-this-decision-on-the-bail-of-the-accused-2025-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: पाकिस्तान में नरसंहार का वीडियो, मुरादाबाद का बता किया वायरल, आरोपियों की जमानत पर आया ये फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: पाकिस्तान में नरसंहार का वीडियो, मुरादाबाद का बता किया वायरल, आरोपियों की जमानत पर आया ये फैसला
Thu, 11 Sep 2025 05:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 11 Sep 2025 05:21 PM IST
सार
पाकिस्तान में हत्याओं की वीडियो को मुरादाबाद का बताकर कांवड़ यात्रा के दौरान माहौल खराब करने की साजिश रची गई थी। पुलिस ने कई आरोपियों को जेल भेजा था। बृहस्पतिवार को कोर्ट ने आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
कोर्ट। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
पाकिस्तान में नरसंहार की वीडियो को मुरादाबाद का बताकर वायरल करने के मामले में अदालत ने आरोपी की जमानत अर्जी निरस्त कर दी। कांवड़ यात्रा के दौरान ककरौली क्षेत्र के आरोपियों ने विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में वीडियो वायरल कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रची थी।
विज्ञापन
ककरौली थाना पुलिस ने 21 जुलाई को कई आरोपियों की गिरफ्तार कर साजिश नाकाम कर दी थी। चर्चित मामले में पुलिस ने 27 जुलाई को बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव जौला निवासी आरोपी फुरकान को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से बरामद मोबाइल से 21 से 24 जुलाई के बीच विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों पर विवादित और भड़काऊ वीडियो को शेयर किया जाना जांच में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत की कड़ी टिप्पणी, जमानत खारिज
प्रभारी सेशन न्यायाधीश/अपर सत्र न्यायाधीश रविकांत ने कड़ी टिप्पणी करते हुए आदेश पारित किया। कहा कि सांप्रदायिक तनाव पैदा करने वाली कथित वीडियो किसी व्यक्ति को विचलित कर दो संप्रदायों के बीच भयंकर तनाव की स्थिति उत्पन्न कर सकती है। अपराध गंभीर प्रवृत्ति का पाते हुए आरोपी फुरकान की जमानत अर्जी खारिज की गई।

यह था मामला
कांवड़ यात्रा के दौरान साइबर क्राइम पुलिस और एटीएस मोबाइल ग्रुपों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान ककरौली पुलिस को 21 जुलाई को दोनों वर्गों के माहौल खराब करने की साजिश का विवादित वीडियो वायरल की जानकारी मिली। यह वीडियो मुरादाबाद की बताकर व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल करने के मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन की जांच कराई। यह वीडियो छह ग्रुपों में वायरल हुई थी। इन ग्रुपों के करीब 2500 सदस्य जुड़े थे।