फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Used to make weapons in the forest, brother-in-law and brother-in-law caught

Muzaffarnagar: जंगल में बनाते थे असलहा, पकड़े गए जीजा-साला, चुनाव के लिए तैयार रहे थे अवैध हथियार

Fri, 26 Jan 2024 12:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 26 Jan 2024 12:21 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर पुलिस ने अवैध हथियारों को बनाने और सप्लाई करने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपी जीजा और  साले को गिरफ्तार किया है।पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस असलाह को आगामी चुनाव में इस्तेमाल किया जाना था।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Used to make weapons in the forest, brother-in-law and brother-in-law caught
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में वन विभाग के जंगल में असलहा फैक्टरी संचालित करने वाले जीजा और साले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से बड़ी संख्या में असलहा और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए। दोनों आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को कार्यवाहक एसपी देहात व एसपी क्राइम प्रशांत कुमार ने बताया कि रामराज थाना पुलिस ने अवैध तरीके से असलहा बनाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी एक दूसरे के जीजा और साले हैं। 24 जनवरी को रात आठ बजे सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने गंगा बैराज के पास पुस्ता वाले कच्चे रास्ते पर वन विभाग के जंगल में आरोपियों की धरपकड़ के लिए पहुंची।

इस दौरान जावेद निवासी नंगला लियावली थाना रतनपुरी और उसका साला आलिम निवासी जई थाना भावनपुर मेरठ को गिरफ्तार किया गया। साथ ही जंगल में संचालित फैक्टरी से अवैध शस्त्र बरामद गिए। उन्होंने बताया कि यह लोग अलग-अलग जगह पर असलहा बनाते थे। इससे पहले जावेद जेल में जा चुका है। इस मौके पर सीओ जानसठ महेश चंद गौतम और प्रभारी निरीक्षक सीता सिंह मौजूद रहे।

चुनाव में इस्तेमाल होने वाला था असलहा
एसपी क्राइम प्रशांत कुमार ने बताया कि इससे पहले जब जावेद जेल में था तो इसकी दूसरे अपराधियों से बातचीत हुई। उनके डिमांड के हिसाब से यह उन्हें असलहा की सप्लाई करते थे। इसके अलावा अंदेशा है कि अब यह बरामद असलहा चुनाव में इस्तेमाल होने वाला था। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

यह हुआ असलहा बरामद
आरोपियों से पांच तमंचे (315 बोर), एक मसकट डबल बैरल (12 बोर), पांच तमंचा बॉडी अधबनी, छह नाल, सात स्प्रिंग, तीन छेनी व एक सुम्मी, छह बिट, चार रेती, दो आरी, चार पीस रेगमाल, एक लाई, एक हथौड़ा, एक ड्रील मशीन, 15 फायरिंग पिन, 17 हैमर, 10 ट्रैगर, नौ मुहर, एक ट्रिगर गार्ड सहित बड़ी संख्या में असलहा बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed