{"_id":"5f1b31de8ebc3e74a90b7391","slug":"muzaffarnagar-uproar-in-council-meeting-councilor-tore-agenda-muzaffarnagar-news-mrt49290643","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका की बैठक में हंगामा, सभासद ने एजेंडा फाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका की बैठक में हंगामा, सभासद ने एजेंडा फाड़ा
विज्ञापन
नगर पलिका की बोर्ड बैठक में एजेंडा की कापी फाडता सभासद।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पालिका की बैठक में हंगामा, सभासद ने एजेंडा फाड़ा
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका की बोर्ड बैठक में पीस लाइब्रेरी का कायाकल्प करने सहित शहर के विकास के कई प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी गई। बैठक में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब प्रस्ताव पर चर्चा कर रहे सभासद अरविंद धनगर से भाजपा सभासद ने एजेंडा छीनकर फाड़ दिया। इस पर सभासदों में आपस में धक्का मुक्की हो गई। पालिका से रिलीव किए गए जेई मूलचंद के दोबारा ज्वादन करने का मुद्दा जोर शोर से उठा। 47 सभासदों ने जेई के भ्रष्टाचारों की जांच कर कार्रवाई करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
पालिका चयरपर्सन अंजू अग्रवाल की अध्यक्षता में नगर पालिका सभाकक्ष में शुक्रवार 11 बजे बोर्ड बैठक शुरू हुई। बोर्ड बैठक में सब्जी मंडी की मार्केट बनवाने, गोल मार्केट के ऊपर दूसरी मंजिल पर दुकानें बनवानेे, पीस लाइब्रेरी का कायाकल्प करने सहित जनहित से जुड़े अनेक प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में भाजपा सभासदों के एक गुट ने सभासद प्रेमकुमार उर्फ प्रेमी छाबड़ा के नेतृत्व में प्रस्ताव संख्या 311 व 331 को छोड़कर एजेंडा का विरोध किया, जबकि बहुमत में सभासद इस एजेंडा को पारित कराने पर अड़े हुए थे। इसी बीच वार्ड 13 के सभासद अरविंद धनगर जब एजेंडा में प्रस्ताव को पढ़ रहे थे तो इसी बीच एजेंडा का विरोध कर रहे भाजपा सभासद प्रियांशु जैन ने तैश में आकर अरविंद धनगर के हाथों से एजेंडा छीनकर ईओ और चेयरपर्सन के सामने ले जाकर फाड़ दी। इसको लेकर अरविंद धनगर और उनके समर्थन में दूसरे सभासदों ने प्रियांशु जैन को घेर लिया और भारी विरोध किया। प्रियांशु जैन और अरविंद धनगर में धक्का मुक्की भी हुई। पालिका अध्यक्ष ने भी भाजपा सभासद के इस कृत्य पर नाराजगी जताई। अरविंद धनगर, प्रवीण पीटर व अन्य सभासदों ने प्रियांशु जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग सदन में की। हंगामा बढ़ने पर बाहर तैनात पुलिसकर्मी भी सदन में पहुंच गए।
जेई पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप
मुजफ्फरनगर। बैठक में जेई मूलचंद का प्रकरण मुख्य मुद्दा रहा। जेई पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सभासदों ने जमकर हंगामा किया। पालिका से रिलीव किए जाने के बाद निदेशालय के आदेश पर ज्वाइनिंग कराने के आदेश की निंदा करते हुए 47 सभासदों ने चेयरपर्सन को जेई को रिलीव कराने के लिए पत्र सौंपा और कार्यवाही होने तक उनका योगदान नहीं कराने की मांग भी की गई। नगरपालिका परिषद के जेई निर्माण मूलचंद के कथित भ्रष्टाचार को लेकर काफी दिनों से पालिका में खींचतान चल रही है। 27 जून की बोर्ड बैठक में सभासदों ने प्रस्ताव संख्या 309 के अंतर्गत बहुमत के आधार पर जेई मूलचंद को पालिका से रिलीव कराने पर मुहर लगाई थी। इस प्रस्ताव को शासन ने प्रतिषेधित करते हुए जेई मूलचंद को रिलीव करने पर रोक लगा दी। निकाय निदेशक डॉ. काजल ने भी पत्र भेजकर जेई मूलचंद को तत्काल पालिका में योगदान कराने के साथ ही पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल से स्पष्टीकरण मांग लिया था।
विज्ञापन
पक्ष और विपक्ष में कराया गया मतविभाजन
जेई प्रकरण को लेकर 40 सभासदों ने पालिकाध्यक्ष को पत्र लिखकर बोर्ड मीटिंग बुलाने का आग्रह किया था। इसके बाद विशेष प्रस्ताव के साथ एजेंडा जारी किया गया। इसके लिए ईओ द्वारा पक्ष और विपक्ष में मतविभाजन कराया गया। जेई के खिलाफ सभासद राजीव शर्मा, अरविंद धनगर, मनोज वर्मा, अमित कुमार, हनी पाल, कुसुमलता पाल, नरेश मित्तल, ममतेश, सलीम अहमद, सरफराज आलम, प्रवीण कुमार, नदीम खान, ओम सिंह, रिहाना बेगम, नवाब जहां, शफीक, आबिद अली, नवनीत कुच्छल, सुशीला, रानी सक्सेना, विपुल भटनागर, विकल्प जैन, मोसिना व सलेकचंद सहित 47 सभासदों ने अपना समर्थन जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस बोर्ड मीटिंग में 50 सभासदों ने हिस्सा लिया, इनमें से चार नामित सभासद शामिल रहे। बैठक की अध्यक्षता चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल एवं संचालन गोपाल त्यागी ने किया। बैठक में ईओ विनयमणि त्रिपाठी मौजूद रहे।
सुनील शर्मा के परिजनों को दें 25 लाख
मुजफ्फरनगर। बोर्ड मीटिंग में एजेंडा में शामिल प्रस्ताव संख्या 331 के अनुसार वार्ड संख्या 31 की सभासद पूनम शर्मा ने प्रस्ताव दिया था कि कोविड 19 महामारी के दौरान शासन के द्वारा किसी भी अधिकारी व कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार के लिए 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का प्रबंध किया है। ऐसे में सभासदों जिनको न कोई वेतन मिलता है और न ही दूसरी कोई आर्थिक सुविधा, ये सभासद फ्रंट लाइन वर्कर की तरह कोविड 19 महामारी में कार्य कर रहे हैं। सुनील शर्मा सभासद की मृत्यु होने पर उसके परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराये जाने की मांग की। बोर्ड मीटिंग में बहुमत के आधार पर यह प्रस्ताव पारित किया गया।
महिला सभासद ने दी मर्यादा की सीख
मुजफ्फरनगर। बोर्ड बैठक में जब एजेंडा फाड़ने पर हंगामा हो गया तो सभासद पूनम शर्मा ने अपने हाथ में माइक लेकर मौजूद सभासदों को मर्यादा की सीख दी। उन्होंने कहा कि कुछ सभासदों का व्यवहार बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जनता से चुने हुए लोगों के अंदर कुछ मर्यादा भी होनी चाहिए।