फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Union Minister Sanjeev Balyan says Opposition got upset after seeing its defeat

Muzaffarnagar: डॉ संजीव बालियान बोले-विपक्ष अपनी हार देखकर बौखला गया, रालोद को लेकर कही बड़ी बात

Sun, 21 Apr 2024 09:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 Apr 2024 09:43 AM IST
सार

भाजपा-रालोद गठबंधन के मुजफ्फरनगर सीट से प्रत्याशी व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मतदान करने के बाद पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी हार को देखकर बौखला गया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Union Minister Sanjeev Balyan says Opposition got upset after seeing its defeat
मतदान कर निशान दिखाते डॉ संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा-रालोद गठबंधन के मुजफ्फरनगर सीट से प्रत्याशी व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने अपने गांव कुटबी में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मतदान किया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी सुनीता बालियान भी मतदान करने पहुंची।  

विज्ञापन


बालियान ने कहा कि गांव में परिवार से मिला और वोट डालने के लिए पहुंचा हूं। विपक्ष अपनी हार को देखते हुए बौखला रहा है। बौखलाहट में इसी तरह के आरोप लगाए जाते है। रालोद के साथ आने से निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।  

विज्ञापन

मुझे बड़े अंतर से जीत मिलेगी : मलिक 
मुजफ्फरनगर। सपा-कांग्रेस गठबंधन के मुजफ्फरनगर सीट से  प्रत्याशी व पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने भी शहर के ही प्रेमपुरी स्थित जैन कन्या इंटर कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।  मलिक के साथ उनकी पुत्रवधु पायल व उनके छोटे बेटे निशांत भी पहुंचे थे।  मलिक ने कहा कि जनता उनके साथ है और भरपूर वोट कर रही है। दावा किया कि वह बड़े अंतर से अपनी जीत दर्ज करा रहे है। जनता सब जानती है और जागरूक है। 

36 बिरादरी से मिला नल और कमल को वोट : चंदन
मुजफ्फरनगर। भाजपा-रालोद गठबंधन के बिजनौर सीट से प्रत्याशी व मीरापुर  विधायक चंदन सिंह चौहान ने भी शहर के ही एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में मतदान किया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी यशिका चौहान ने भी अपना वोट डाला।  चौहान ने कहा कि पहले चरण का मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा की घड़ी में बड़ों को याद किया जाता है, इसलिए वह पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे। 36 बिरादरी नल और कमल के फूल पर वोट डालने का काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed