फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Two married women filed a case against their in-laws, police started investigation

Muzaffarnagar: दो विवाहिताओं ने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 02 Dec 2023 10:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 Dec 2023 10:26 PM IST
सार

मुजपफ्फरनगर के महिला थाने में दहेज पीड़िता दो विवाहिताओं ने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने विवाहिताओं की तहरीर पर दोनों मामलों में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Two married women filed a case against their in-laws, police started investigation
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली के मोहल्ला रहमतनगर निवासी सानिया तरन्नुम ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी शादी 22 जनवरी 2023 को मक्कीनगर निवासी अनस आसिम से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज में मकान और कार की मांग कर उसे परेशान किया जाने लगा।

विज्ञापन

ससुराल वालों ने गर्भवती होने पर उसे नशीली गोलियां खिलाकर उसका भ्रूण परीक्षण कराया और बेटी होने का पता चलने पर उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया जाने लगा। पति ने भी कहा कि दहेज की मांग पूरी करने पर सब ठीक हो जाएगा।

विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर 11 जुलाई को ससुराल वालों ने पिटाई की और उसे मायके छोड़ कर चले गए। वहां आठ अक्टूबर को उसने बेटी को जन्म दिया। यह सूचना ससुराल वालों को दी। तो उन्होंने बेटी को स्वीकार करने से ही इनकार कर दिया।

महिला थाना पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर पति अनस आसिम, ससुर आसिम, सास फरजाना, ननद मरियम और बहनोई जुहैब सफीर सिदीकी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी पीडिता ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी शादी वर्ष 2021 में कृष्ण नगर रुड़की निवासी संजीव के साथ हुई थी। ससुरालिए दहेज में दो लाख रुपये व कार की मांग कर रहे थे। भैया दूज वाले दिन घर आए उसके भाई के साथ ससुरालियों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर दोनों को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति संजीव, ससुर राजकुमार, सास कुंतेश आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed