फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: A midwife was running a hospital in Janakpuri, health department raided

Muzaffarnagar: जनकपुरी में अस्पताल चला रही थी दाई, स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 19 May 2025 06:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 19 May 2025 06:15 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि जनकपुरी में अवैध रूप से अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। टीम ने छापा मारा तो सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद सीलिंग की कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: A midwife was running a hospital in Janakpuri, health department raided
सील लगाई। - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

जनकपुरी में बिना पंजीकरण संचालित किया जा रहा अस्पताल सील कर दिया गया। शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा तो एक दाई अस्पताल का संचालन करती मिली। ओपीडी को छोड़ भवन के बाकी कमरे सील कर दिए गए।
विज्ञापन

 

शहर के जनकपुरी गली नंबर 10 में एक दाई की ओर से जच्चा-बच्चा केन्द्र का संचालन किया जा रहा था। सीएमओ को फोन पर बिना पंजीकरण अस्पताल संचालित करने की शिकायत मिली थी। डिप्टी सीएमओ डॉ. विक्रांत के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों की टीम ने छापा मारा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विक्रांत ने बताया कि मौके पर निर्मला नाम की दाई अस्पताल संचालित करती पाई गई। पंजीकरण के कागज मांगे गए, लेकिन वह दिखा नहीं पाई। सीलिंग की कार्रवाई शुरू की तो विरोध हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मौके पर बुलानी पड़ी।

 
विज्ञापन

काफी इंतजार के बाद एक चिकित्सक मौके पर पहुंची, जिसने अस्पताल का पंजीकरण आयुष विभाग से होने की बात कही। बताया कि ओपीडी छोड़कर अस्पताल के बाकी हिस्से को सील कर दिया गया, जिसकी रिपोर्ट सीएमओ को दी जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed