{"_id":"6a96beda1eba9e5bda0e548d","slug":"muzaffarnagar-two-brothers-arrested-in-retired-sub-inspector-s-jewellery-theft-case-one-injured-in-encounter-2026-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: सेवानिवृत्त दरोगा के घर करोड़ों के जेवर चोरी का खुलासा, मुठभेड़ में एक घायल, दो भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: सेवानिवृत्त दरोगा के घर करोड़ों के जेवर चोरी का खुलासा, मुठभेड़ में एक घायल, दो भाई गिरफ्तार
Tue, 01 Sep 2026 05:33 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 01 Sep 2026 05:33 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में सेवानिवृत्त उप निरीक्षक के घर करोड़ों रुपये के आभूषण चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हुआ। चोरी के 745 ग्राम सोने और 2.24 किलो चांदी के जेवर बरामद हुए।
विज्ञापन
वारदात की जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में सेवानिवृत्त उप निरीक्षक देशपाल सिंह के घर हुई लाखों-करोड़ों रुपये के आभूषण चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बुढ़ाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हुआ। टीम ने चोरी किए गए 745 ग्राम सोने के आभूषण और 2 किलो 240 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
28 अगस्त को हुई थी चोरी
बुढ़ाना निवासी देशपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि परिवार के साथ बाहर जाने के दौरान अज्ञात चोर उनके घर से कीमती सामान और जेवरात चोरी कर ले गए। 28 अगस्त को हुई घटना के बाद बुढ़ाना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की थीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:महापंचायत: मंच से गरजे भाकियू नेता-जयंत पर भी बोले, सेंट्रल मार्केट का समर्थन, चीनी-चाॅकलेट पर ली चुटकी
विज्ञापन
मंदवाड़ा रोड पर चेकिंग के दौरान मुठभेड़
पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त की रात बुढ़ाना पुलिस टीम मंदवाड़ा रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। दोनों भागने लगे। पीछा करने के दौरान उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई और दोनों ईंख के खेत में घुस गए।
पुलिस का कहना है कि चेतावनी देने के बावजूद आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान उप निरीक्षक सूर्यप्रताप घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे घायल हालत में गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

दोनों भाइयों की हुई पहचान
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहजाद और शहनवाज के रूप में हुई है। शहजाद मुठभेड़ में घायल हुआ है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ 28 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं से संबंध की जानकारी जुटाई जा रही है।
चोरी के जेवर शत-प्रतिशत बरामद करने का दावा
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 745 ग्राम सोने के आभूषण और 2 किलो 240 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा दो अवैध पिस्तौल, कारतूस, चोरी में इस्तेमाल सब्बल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

फेरी लगाकर करते थे घरों की रेकी
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दिन में फेरी लगाने के बहाने इलाके में घूमते थे और मकानों की रेकी करते थे। पुलिस के अनुसार, दोनों भाइयों ने करीब तीन दिन तक सेवानिवृत्त दरोगा के घर की निगरानी की और परिवार के बाहर जाने की जानकारी जुटाने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
खेत में छिपाए थे चोरी के आभूषण
पुलिस के अनुसार, चोरी के बाद दोनों भाइयों ने आभूषणों को मंदवाड़ा रोड के पास एक खेत में छिपा दिया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सामान बरामद कर लिया। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।