फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Trying to get wall of examination center to attend wedding but caught the examinee

Muzaffarnagar: शादी में शामिल होने लिए परीक्षा केंद्र की दीवार फांदने की कोशिश, दबोचा गया परीक्षार्थी

Sat, 04 Mar 2023 10:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 Mar 2023 10:10 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : शादी समारोह में शामिल होने लिए परीक्षार्थी ने परीक्षा केंद्र की दीवार फांदने की कोशिश की। इस दौरान निरीक्षकों ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Trying to get wall of examination center to attend wedding but caught the examinee
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में यूपी बोर्ड परीक्षा के आखिरी दिन 12वीं के परीक्षार्थी ने समय से पहले प्रश्न पत्र लेकर भागने की कोशिश की। किसी तरह कक्ष निरीक्षकों ने उसे दबोच लिया। परीक्षार्थी ने बताया कि उसे शादी में जाना था, इस वजह से वह जाना चाहता था।

विज्ञापन


शहर के सरकुलर रोड स्थित चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज में आखिरी दिन इंटर की रसायन विज्ञान की परीक्षा थी। करीब तीन बजे एक परीक्षार्थी ने परीक्षा कक्ष से दौड़ लगा दी। वह दीवार फांदकर भागने की कोशिश करने लगा। इस बीच कक्ष निरीक्षकों ने शोर मचा दिया। शिक्षकों और पुलिसकर्मियों ने परीक्षार्थी को दबोच लिया। परीक्षार्थी से बातचीत की गई तो उसने बताया कि वह शादी समारोह में शामिल होने जाना चाहता था। एक रिश्तेदारी में शादी थी। लेकिन परीक्षा में निर्धारित समय से पहले जाने की छूट नहीं थी, जिस कारण वह भागना चाहता था। बाद में परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में निर्धारित समय तक बैठाया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चर्चित मामला: शहर में बड़ा नाम, पर बहू ने खोल दिए पति के गहरे राज, इन गंभीर आरोपों से बदनाम हुआ दीवान समूह
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह ने परीक्षार्थी से जानकारी ली गई। जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षार्थी ने शादी को वजह बताया है। परीक्षा केंद्र से बाहर नहीं जाने दिया गया। किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: Baghpat: बेटी को मारते वक्त नहीं पसीजा पिता का कलेजा, दी थी दर्दनाक मौत, पुलिस ने आरोपी होमगार्ड को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed