{"_id":"6acb297ba88b311e7f09e0cb","slug":"muzaffarnagar-truck-hits-motorcycle-on-meerut-karnal-highway-two-friends-crushed-to-death-by-the-wheels-2026-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, दो दोस्तों की मौत, विज्ञाना गांव के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, दो दोस्तों की मौत, विज्ञाना गांव के पास हुआ हादसा
Sun, 11 Oct 2026 11:45 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:45 AM IST
सार
जौला गांव निवास सावेज और अनस मेरठ से बाइक पर लौट रहे थे। विज्ञाना गांव के पास अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मारकर कुचल दिया। दोनों दोस्तों की अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सावेज और अनस की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ-करनाल हाईवे पर विज्ञाना गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से जौला गांव के बाइक सवार दोस्त सावेज (19) और अनस (16) की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
क्षेत्र के गांव जौला निवासी सावेज अपने साथी अनस के साथ शनिवार को बाइक पर सवार होकर मेरठ से अपने गांव लौट रहा था। सुबह 11 बजे मेरठ-करनाल हाईवे पर विज्ञाना गांव के पास उनकी बाइक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में दोनों बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर हालत में दोनों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने सावेज को मृत घोषित कर दिया। गंभीर अवस्था में अनस को मेरठ रेफर किया गया।
दोनों के परिजन भी अस्पताल मौके पहुंच गए। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने सावेज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रशासक हाजी जमशेद ने बताया कि मेरठ चिकित्सालय में उपचार के दौरान अनस की भी मौत हो गई।
बुढ़ाना कोतवाली के इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी चालक की पुलिस तलाश कर रही है।
परिवारों को रोता बिलखता छोड़ गए सावेज और अनस
गांव प्रशासक हाजी जमशेद ने बताया कि सावेज के पिता शौकीन मजदूरी करते हैं। उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। सावेज की मौत से परिवार शोक में डूबा है। दूसरी ओर अनस के पिता आजाद भी मजदूरी करते हैं। आजाद के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। अनस की मौत से परिवार शोक में डूबा है।
ये भी देखें...
बागपत: बाइक की टक्कर लगने से महिला की मौत, दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पार करते समय हादसा
गांव प्रशासक हाजी जमशेद ने बताया कि सावेज के पिता शौकीन मजदूरी करते हैं। उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। सावेज की मौत से परिवार शोक में डूबा है। दूसरी ओर अनस के पिता आजाद भी मजदूरी करते हैं। आजाद के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। अनस की मौत से परिवार शोक में डूबा है।
ये भी देखें...
बागपत: बाइक की टक्कर लगने से महिला की मौत, दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पार करते समय हादसा