फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Triangular fight in Bar Association elections, now 58 candidates are left

Muzaffarnagar: अध्यक्ष और महासचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबला, बार संघ के चुनाव में अब रह गए हैं 58 प्रत्याशी

Tue, 20 Dec 2022 04:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 20 Dec 2022 04:55 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होगा। मंगलवार को नाम वापसी के बाद अंतिम सूची जारी कर दी गई। अब चुनाव मैदान में कुल 58 प्रत्याशी रह गए हैं।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Triangular fight in Bar Association elections, now 58 candidates are left
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होगा। नाम वापसी के बाद अब चुनाव मैदान में कुल 58 प्रत्याशी रह गए हैं। 23 दिसंबर को मतदान और 24 दिसंबर को मतगणना होगी।

विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को नाम वापसी के बाद अंतिम सूची जारी कर दी गई। कोषाध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल करने वाले अधिवक्ता शौ सिंह, महासचिव पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले अनूप सिंह राठी और कनिष्ठ सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले महिपाल सिंह ने नाम वापस ले लिया है। अब चुनाव मैदान में कुल 58 प्रत्याशी रह गए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: बसपा ने मेयर सीट पर घोषित किया प्रत्याशी, इमरान मसूद की पत्नी साइमा मसूद लड़ेंगी चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष अनिल जिंदल, मनेश चंद त्यागी और योगेंद्र कुमार शर्मा  के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा।  महासचिव पद के लिए ओंकार सिंह तोमर, जितेंद्र कुमार, संजीव कुमार चुनाव मैदान में रह गए हैं।  वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद के लिए अर्जुन सिंह, मानवेंद्र कुमार जैन, विवेक त्यागी, कोषाध्यक्ष पद के ठाकुर संदीप कुमार पुंडीर और  हाकिम अली के बीच सीधा मुकाबला है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए देवेंद्र कुमार कैल, प्रज्ञा गर्ग, प्रदीप कुमार, यशपाल सिंह बालियान, विक्रांत राठी और विष्णु गर्ग, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए दीपक कुमार धीमान, नीशू कांत शर्मा, मनोज कुमार त्यागी, राधेश्याम त्यागी एवं शीला भारद्वाज और सत्यवीर सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।

सहसचिव के तीन पदों के लिए ठाकुर कुलदीप कुमार, खुर्रम उस्मानी, चौधरी तोसीन अहमद, दीपक रानी, राजीव कुमार जैन, शिखा कौशिक, शाहजेब और हरगोपाल सिंह चुनाव मैदान में है। वरिष्ठ सदस्य के छह पदों के लिए 12 और कनिष्ठ सदस्यों के छह पद लिए 15 उम्मीदवार अब चुना मैदान में रह गए हैं।

इन्हें बनाया गया है चुनाव अधिकारी
मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश शर्मा के अलावा चुनाव अधिकारी रियाज हसन राठी, आमोद कुमार त्यागी, रमेश चंद गोयल, ठाकुर नीरज कुमार, मनोज सौदाई, सुदेश कुमार काशीया और सत्येश्वर सिंह को बनाया गया है।

सिविल बार संघ का मतदान बुधवार आठ बजे से
सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव की मतदान प्रक्रिया बुधवार को होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी जैगम मिया जैदी ने बताया कि  अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार दीक्षित और सतेंद्र कुमार, जबकि सहसचिव पद पर मुकेश जौहरी और प्रवीण कुमार संगल ने नामांकन दाखिल किए हैं। शाम चार बजे तक मतदान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed