फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Traders closed SD market in protest against Market survey

Muzaffarnagar: सर्वे के विरोध में व्यापारियों ने बंद किया एसडी मार्केट

Sat, 31 Dec 2022 02:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 31 Dec 2022 02:45 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद में एसडी मार्केट के सर्वे के विरोध में व्यापारियों ने शनिवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और धरना प्रदर्शन किया। वहीं भाकियू शुक्रवार को एसडी और झांसी रानी मार्केट के व्यापारियों के समर्थन में उतर गई। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने भी व्यापारियों से मुलाकात की।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Traders closed SD market in protest against Market survey
सर्वे का विरोध करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में प्रशासन की ओर से एसडी और झांसी रानी मार्केट के सर्वे के विरोध में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। व्यापारियों का कहना है कि वह कई पीढ़ी से अपनी दुकानें चला रहे हैं । पालिका और प्रशासन की नियत साफ नजर नहीं आ रही है। इससे पहले प्रशासन ने नोटिस भेजते हुए दुकानों का सर्वे कराने की बात कही थी वो हेमराज सिंह का कहना है कि सर्वे से यह पता लगाया जाएगा कि दुकान पर किस का मालिकाना हक है और उसके पास क्या प्रमाण पत्र हैं।
विज्ञापन


प्रशासन ने  एसडी मार्केट की  दुकानों के सर्वे की तैयारी शुरू कर दी है। डीएम चंद्रभूषण सिंह के आदेश पर तहसील और पालिका की टीम सर्वे करेगी। दुकान में किराएदार और मालिकाना की भी पड़ताल होगी। उधर, व्यापारियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान से मुलाकात की। बालियान ने कहा कि व्यापारियों को परेशानी नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


डीएम सीबी सिंह ने सर्वे के लिए ईओ हेमराज को निर्देश दिए हैं। ईओ ने बताया कि सर्वे में नगर पालिका और तहसील की टीम संयुक्त रूप से शामिल रहेगी। सर्वे में यह देखा जाएगा कि दुकानदार कब से यहां दुकान कर रहे हैं। उनकी दुकान का किराया कितना है। उनके पास क्या कोई मालिकाना हक है। यदि पगड़ी का कोई सबूत है तो वह प्रशासन को दें। दुकान का नंबर और दुकान से संबंधित अन्य जानकारी भी एकत्र की जाएगी। उधर, पूर्व विधायक अशोक कंसल के नेतृत्व में बृहस्पतिवार रात व्यापारी केंद्रीय मंत्री से मिले। बालियान ने कहा कि व्यापारी बेफिक्र रहे, किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आई 941 दुकानें
नगर पालिका ने अब से दुकानों की निर्माण विभाग से गिनती कराई है। इस गिनती में मार्केट में 941 दुकानें सामने आई है। ईओ हेमराज ने बताया कि सर्वे में स्थिति ओर अधिक स्पष्ट हो जाएगी। 

एसोसिएशन के खातों को खंगाल रहा प्रशासन
पालिका की जमीन की लीज खत्म होने से अब तक एसडी मार्केट के दुकानदारों से लिए गए रुपये का प्रयोग कहां हुआ है? प्रशासन यह रिकार्ड खंगाल रहा है। मार्केट के दुकानदार सनातन धर्म कॉलेज एसोसिएशन के नाम से चल रहे खाते में पैसा जमा करते हैं। सनातन धर्म कॉलेज एसोसिएशन ने मार्केट बनाई। पगड़ी की रकम की जांच होगी।  

सनातन धर्म कॉलेज एसोसिएशन के नाम से गुलशन राय मर्केंटाइल बैक में खाता खुला है। दुकानदार प्रति माह अपना किराया इसी बैंक में जमा करते हैं। प्रशासन जांच कराएगा कि यहां से लिए गए किराए के रुपये शिक्षा के कार्य में लगाए गए या कहीं दूसरी जगह।  खाते का रिकार्ड और बैलेंस शीट खंगाली जा रही है। इसके लिए अलग से कुछ प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

व्यापारियों के समर्थन में उतरी भाकियू, टिकैत पहुंचे एसडी मार्केट
भाकियू शुक्रवार को एसडी और झांसी रानी मार्केट के व्यापारियों के समर्थन में उतर गई। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत एसडी मार्केट पहुंचे और कुछ व्यापारियों से मुुलाकात की। उन्होंने  व्यापारियों से प्रकरण की जानकारी ली। आरोप लगाया कि कुछ लोग पश्चिम उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े कपड़ा बाजार के व्यापारियों को परेशान करने की साजिश रच रहे हैं। पालिका की स्थिति खुद ही ठीक नहीं है। पालिका के जो भी मार्केट है, उनकी स्थिति किसी से छिपी नहीं है। चेयरपर्सन के साथ क्या किया गया, इसे पूरा जिला जानता है। एसडी मार्केट के व्यापारी शांति से व्यापार कर रहे हैं, इनकी शांति किसी को भंग नहीं करने दी जाएगी। सीधे-साधे व्यापारियों को बहाने बनाकर प्रशासन परेशान करना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed