फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Tractor-trolley hits four friends riding a single bike; two dead, two in critical condition.

मुजफ्फरनगर: एक बाइक पर जा रहे चार दोस्तों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, दो की मौत, दो की हालत गंभीर

Thu, 01 Oct 2026 10:31 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 01 Oct 2026 10:31 PM IST
सार

उज्ज्वल और निखिल कैफे से नौकरी कर देर रात लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने गांव के ही दो युवकों को भी बाइक पर बैठाया। पचेंडा पुल के पास दर्दनाक हादसा हो गया। दतियाना गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Tractor-trolley hits four friends riding a single bike; two dead, two in critical condition.
उज्ज्वल (ऊपर) और निखिल की फाइल फोटो। गमजदा महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में पचेंडा पुल के पास लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर कर मार दी। देर रात 11:30 हादसे में छपार के गांव दतियाना निवासी दो दोस्तों उज्ज्वल (22) और निखिल (19) की मौत हो गई। दोनों अपने ही गांव के रहने वाले शिवम और वंश के साथ बाइक पर घर जा रहे थे। हादसे में दो युवक घायल हुए हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

 

थाना छपार के गांव दतियाना निवासी दो दोस्त उज्ज्वल और निखिल काफी समय से गांधी कॉलोनी में रमाया कैफे में काम कर रहे थे। उन्हीं के गांव के रहने वाले शिवम उर्फ टिंकू व वंश पचेंडा बाईपास के पास किसी होटल में वेटर का काम करते हैं। चारों का रोजाना साथ आना-जाना बताया गया। उज्ज्वल व निखिल दोनों देर रात ड्यूटी कर बाइक पर घर जा रहे थे। बाइक को उज्ज्वल चला रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पचेंडा पुल के पास गांव के दोनों युवक उन्हें मिले। चारों जैसे ही बाइक पर बैठकर चले, तभी मेरठ की तरफ से लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली वहां पहुंची और उसने चारों को टक्कर मार दी। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ कर भाग गया। नई मंडी पुलिस ने आकर चारों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों युवकों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट उज्ज्वल के पिता जयवीर ने दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
 
विज्ञापन

पक्के दोस्त थे उज्जवल और निखिल 
दो दोस्तों की मौत से दतियाना गांव में गम का माहौल है। उज्जवल ने छह माह पहले ही निखिल को अपने साथ कैफे में काम दिलाया था। दोनों रोजाना बाइक पर साथ सफर करते थे। दोनों का हादसे में एक साथ ही निधन हो गया। अर्थी भी एक साथ उठी। गांव के श्मशान घाट में एक साथ दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

निखिल पर थी परिवार की जिम्मेदारी
मृतक निखिल का छोटा भाई 12 वर्षीय हनी है। दो छोटी बहनें आंचल व नैना हैं। किसी की शादी नहीं हुई। माता व पिता की कई साल पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। जिस कारण भाई व बहनों की उस पर जिम्मेदारी थी। उज्जवल तीन भाई व तीन बहनें हैं। उसके बड़े भाई श्रीकांत की शादी हो चुकी है। छोटे भाई विशांत की शादी नहीं हुई। बहनें आरती, सोनिया व प्रतिभा अविवाहित हैं।

दतियाना में गम, दो घायलों की हालत गंभीर
हादसे में घायल वंश और शिवम की हालत गंभीर है। दोनों का उपचार चल रहा है। दो दोस्तों की मौत और दो के घायल होने के बाद गांव में गम का माहौल बना हुआ है।

ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर: इंस्टाग्राम पर फोटो डालकर बेचते थे हथियार, चार पिस्टल व सात तमंचों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed