फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Tractor hits bike hard, two friends die on the spot

Muzaffarnagar: टैक्टर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही तड़पते हुए हो गई दो दोस्तों की मौत

Sun, 13 Apr 2025 03:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 13 Apr 2025 03:02 PM IST
सार

शामली निवासी दोनों दोस्तों के साथ पानीपत खटीमा हाईवे पर लालू खेड़ी के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Tractor hits bike hard, two friends die on the spot
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

तितावी क्षेत्र में पानीपत खटीमा हाईवे पर लालू खेड़ी के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शामली के शांति नगर निवासी तुषार (21) पुत्र अमित और तुषार (20) पुत्र मनोज के रूप मे हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन

दोनों दोस्त देर रात बाइक पर सवार होकर किसी काम से मुजफ्फरनगर आ रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल भेजा, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 
। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी और पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर आरोपी ट्रैक्टर चालक को पकड़ा जाएगा। तहरीर मिलने पर उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed