{"_id":"6a56534a65e6b734550ad551","slug":"muzaffarnagar-took-shop-on-rent-for-a-month-opened-fake-firm-then-cheated-rs-91-lakh-arrested-2026-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: एक महीने के लिए किराए पर ली दुकान, खोली फर्जी फर्म, फिर ऐसे ठगे 91 लाख; गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: एक महीने के लिए किराए पर ली दुकान, खोली फर्जी फर्म, फिर ऐसे ठगे 91 लाख; गिरफ्तार
Tue, 14 Jul 2026 08:49 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 14 Jul 2026 08:49 PM IST
सार
मेरठ निवासी अदनान ने मुजफ्फरनगर के शेरपुर निवासी युवक के नाम से फर्जी कागजात बनवाए और उनके आधार पर फर्म खोल दी। गुजरात के व्यक्ति से 43 लाख 48 हजार व मथुरा निवासी से 25 लाख 10 हजार रुपये ठगे गए।
विज्ञापन
आरोपी अदनान की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्जी नाम पते पर फर्म बनाकर बैंक खाता खुलवाकर साइबर ठगी की रकम खपाने वाले गिरोह के एक सदस्य को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मेरठ के थाना रोहटा के गांव सलाहपुर निवासी अदनान चौहान ने पहचान छिपाकर बैंक में खाता खुलवाया था। उसके खाते पर कंपनी में निवेश करने के नाम पर 91 लाख रुपये ठगी की दो शिकायत थी। जांच पड़ताल करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने जानकारी दी कि रामपुर तिराहे पर स्थित मैसर्स क्रिएटिव हैंडीक्राफ्ट कंपनी के खाते पर साइबर ठगी की दो शिकायतें प्रतिबिंब पोर्टल पर की गई थीं। साइबर थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह व उनकी टीम ने जांच पड़ताल की तो पाया कि मेरठ निवासी अदनान ने खुद को गांव शेरपुर निवासी दिखाते हुए सभी दस्तावेज मोहित के नाम से फर्जी बनवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शेरपुर निवासी ग्रामीण की एक दुकान रामपुर तिराहे पर खाली पड़ी थी। अदनान ने उससे मिलकर दुकान को किराये पर लेने के लिए बात की। कहा कि दुकान पर उन्हें सामान बेचना है। बैंक वाले आएंगे, दुकान की जांच करेंगे। इसके बाद दुकान को किराये पर लिया जाएगा। मैसर्स क्रिएटिव हैंडीक्राफ्ट नाम की कंपनी खोलकर दो हजार रुपये किराया तय दर्शाया गया। शेरपुर निवासी मोहित को कंपनी का प्रोपराइटर दर्शाया गया। वर्ष 2024 में एक माह दुकान को किराये पर रखा और बाद में दुकान खाली कर दी गई।
अदनान ने किरायेदार रहने के दौरान मोहित के नाम से आधार व पैन कार्ड व अन्य सभी दस्तावेज फर्जी बनवा लिए। एचडीएफसी बैंक में कंपनी के नाम से खाता खुलवाया। खाते में साइबर ठगी का पैसा आया। साइबर ठगी की दो शिकायतें दर्ज हुईं। शिकायत का पता चलने पर जांच शुरू की गई थी। खाते में लगाए गए पैन कार्ड, जीएसटी पंजीकरण, फर्म के दस्तावेजों में उपलब्ध फोटो के मिलान से पाया गया कि सभी फोटो एक ही व्यक्ति अदनान चौहान के थे।
जांच में पाया गया कि आरोपी अदनान चौहान अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस खाते का उपयोग साइबर धोखाधड़ी, शेयर बाजार/क्रिप्टो निवेश के नाम पर अवैध धनराशि को प्राप्त करने, निकालने, स्थानांतरित करने तथा उसके स्रोत को छिपाने के लिए कर रहा था। आरोपी का साइबर अपराध का बड़ा नेटवर्क है।
आरोपी को रामपुर तिराहे से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खाते पर गुजरात के एक व्यक्ति से 43 लाख 48 हजार व मथुरा निवासी व्यक्ति से 25 लाख 10 हजार 951 रुपये की ठगी की दो शिकायतें थीं। दोनों लोगों से कंपनी में निवेश कराने के नाम पर ठगी की थी। पुलिस अधीक्षक इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया है। उसके साथियों व नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।
ये भी देखें...
यूपी टी-20 लीग: कानपुर ने समीर रिजवी समेत मेरठ के तीन खिलाड़ियों को किया रिटेन; जानें अन्य क्रिकेटर्स का हाल
ये भी देखें...
यूपी टी-20 लीग: कानपुर ने समीर रिजवी समेत मेरठ के तीन खिलाड़ियों को किया रिटेन; जानें अन्य क्रिकेटर्स का हाल