फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Tobacco dispute... The killer brought a spear from home and killed him by stabbing him

Muzaffarnagar: तंबाकू पर विवाद... घर से भाला लेकर आया हत्यारा और छाती में घोंपकर मार डाला, तीन भाइयों पर केस

Sun, 22 Sep 2024 10:49 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 22 Sep 2024 10:49 AM IST
सार

तंबाकू को लेकर कहासुनी होने पर एक युवक ने दुकानदार की छाती में भाला घोंप दिया। पीड़ितों ने गांव के ही तीन भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Tobacco dispute... The killer brought a spear from home and killed him by stabbing him
रविवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुढ़ाना क्षेत्र के कुरथल गांव में दुकानदार राजबीर कश्यप से तंबाकू को लेकर हुई कहासुनी होने पर ग्राहक ने भाला घोंप दिया। हत्या के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने तीन भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

Muzaffarnagar: Tobacco dispute... The killer brought a spear from home and killed him by stabbing him
राजबीर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
दुकानदार राजबीर कश्यप (48) शनिवार रात अपनी परचून की दुकान पर बैठा था। गांव के दो-तीन युवक उसके पास आए और तंबाकू मांगने लगे। तंबाकू लेने के बाद किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी अपने घर गया और भाला लेकर आया। इसके बाद राजबीर कश्यप को भाला घोंप दिया और भाग गया। परिजन गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गए, जहां देर रात राजबीर की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने गांव के ही रहने वाले तीन भाइयों टिल्लू, दीपक और मंगू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed