{"_id":"6afd9153654995acaa03d7b5","slug":"muzaffarnagar-tikait-says-it-is-the-responsibility-of-khap-leaders-to-safeguard-society-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: टिकैत बोले- समाज को बचाने की जिम्मेदारी खाप चौधरियों की, बच्चों को चलाने के लिए न दें वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: टिकैत बोले- समाज को बचाने की जिम्मेदारी खाप चौधरियों की, बच्चों को चलाने के लिए न दें वाहन
Wed, 18 Nov 2026 05:21 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 18 Nov 2026 05:21 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के गांव सोरम में सर्वखाप के मंत्री रहे स्वर्गीय कबूल सिंह के श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रालोद विधायक राजपाल बालियान, भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत समेत खाप चौधरियों ने शिरकत की।
विज्ञापन
भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बालियान खाप के चौधरी एवं भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि सर्वखाप मंत्री कबूल सिंह ने समाज को एकत्र कर कुरीतियों को दूर करने का काम किया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य है, यदि युवा बर्बाद होगा तो देश भी बर्बाद हो जाएगा । समाज को बचाने की जिम्मेदारी खाप चौधरियों की है, इसलिए खाप चौधरी समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का कार्य करें। लोगों से आह्वान किया कि वह हादसे रोकने के लिए बच्चों को वाहन न दें।
विज्ञापन
Trending Videos
गांव सोरम में सर्वखाप मंत्री दिवंगत चौधरी कबूल सिंह की 127वीं जयंती पर स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि युवा अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे है। युवा देश का भविष्य है, यदि युवा बर्बाद होगा तो देश भी बर्बाद हो जाएगा। सभी खाप चौधरी युवाओं की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करें। समाज को बचाने की जिम्मेदारी खाप चौधरियों की है। हादसों से बचने के लिए अपने बच्चों को चलाने के लिए वाहन न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
देश खाप के चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि सर्वखाप मंत्री की जयंती पर हम सभी संकल्प लें कि समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करेंगे। देशवाल खाप के चौधरी शरणवीर सिंह ने कहा कि सर्वखाप मंत्री स्वर्गीय चौधरी कबूल सिंह का जीवन सादगी से परिपूर्ण रहा। उन्होंने समाज को दिशा देने का कार्य किया। सभी को उनके आदर्शों पर चलकर समाज को एकजुट करने पर ध्यान देना चाहिए। सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने कहा कि वह सभी खाप चौधरियों को एकजुट कर समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का प्रयास करेंगे।
इससे पूर्व हवन में ब्रह्मा मास्टर सुरेंद्र सिंह और यजमान राजीव बालियान रहे। अध्यक्षता दांगी खाप के चौधरी ओमपाल सिंह ने की और संचालन मास्टर रामपाल सिंह ने किया। रालोद विधायक राजपाल बालियान, पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह, सुघोष आर्य एडवोकेट, समाजसेवी नीरज बालियान, चौधरी चमन सिंह, राजेश सिंघल, संजीव पंवार, सूबेदार सुरेंद्र सिंह, प्रोफेसर विकास पंवार, विकास बालियान, जितेंद्र बालियान आदि मौजूद रहे।
बिना दहेज शादी करने वाले परिवारों का किया सम्मान
गांव सोरम में सर्वखाप मंत्री चौधरी कबूल सिंह की जयंती पर पिछले वर्ष हुई सर्वजातीय सर्व खाप महापंचायत में लिए गए निर्णयों का पालन करने वाले समाज के लोगों को भी सम्मानित किया गया। शामली के गांव कसेरवा कलां निवासी रामपाल सिंह, गांव नगवा के ठाकुर हरवीर सिंह, गांव कुटबी निवासी विश्वेंद्र बालियान और गांव रसूलपुर जाटान निवासी विकास बालियान के परिवारों में बिना दहेज के शादी हुई, इस पर सर्वखाप ने उनका सम्मान किया।
गांव सोरम में सर्वखाप मंत्री चौधरी कबूल सिंह की जयंती पर पिछले वर्ष हुई सर्वजातीय सर्व खाप महापंचायत में लिए गए निर्णयों का पालन करने वाले समाज के लोगों को भी सम्मानित किया गया। शामली के गांव कसेरवा कलां निवासी रामपाल सिंह, गांव नगवा के ठाकुर हरवीर सिंह, गांव कुटबी निवासी विश्वेंद्र बालियान और गांव रसूलपुर जाटान निवासी विकास बालियान के परिवारों में बिना दहेज के शादी हुई, इस पर सर्वखाप ने उनका सम्मान किया।
