फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Three arrested for trying to spoil communal atmosphere

Muzaffarnagar: सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाले तीन गिरफ्तार, दंगा भड़काने के लिए पाकिस्तानी वीडियो वायरल किया

Sun, 27 Jul 2025 12:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 27 Jul 2025 12:24 AM IST
सार

एक आरोपी जावेद ने इस्लामिक नॉलेज ग्रुप बनाया था। उसने इस ग्रुप में पाकिस्तान का वीडियो वायरल किया था। इसके अलावा गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों ने दो अन्य ग्रुपों में यह वीडियो वायरल की थी। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Three arrested for trying to spoil communal atmosphere
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साजिश के तहत सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने व दंगा भड़काने के उद्देश्य से पाकिस्तान की वीडियो को व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल करने वाले तीन और आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस व्हाट्सएप ग्रुपों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

          
सीओ भोपा रवि शंकर मिश्रा ने बताया  कि ककरौली पुलिस इस मामले में पहले ही 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब तीन और आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी जावेद ने इस्लामिक नॉलेज ग्रुप बनाया था। उसने इस ग्रुप में पाकिस्तान का वीडियो वायरल किया था। इसके अलावा गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों ने दो अन्य ग्रुपों में यह वीडियो वायरल की थी। 
विज्ञापन


तीनों आरोपियों को मीरापुर के सम्भलहेड़ा मार्ग पर स्थित परवेज के बंद पड़े कोल्हू से गिरफ्तार किया गया है। तीनों के मोबाइल बरामद किए गए हैं। इस मामले में एसआईटी सहित पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ग्रुपों में वायरल की गई वीडियो

  • इस्लामिक नॉलेज ग्रुप 
  • जासर सुल्तान एनजीआर (यूथ क्लब)
  • भारतीय मुस्लिम राजपूत संगठन

इन्हें किया गिरफ्तार

  • जावेद निवासी जसड, थाना सरूरपुर, मेरठ
  • जावेद निवासी अनवाडा, थाना रतनपुरी 
  • हसमत निवासी जौला, थाना बुढ़ाना

यह था मामला
पाकिस्तान में एक परिवार के सदस्यों की हत्या की वीडियो मुरादाबाद क्षेत्र के मंसूरपुर की बताकर वायरल किया गया था। वीडियो के साथ वायरस की गई ऑडियो में कहां गया था की बजरंग दल के लोगों ने यह घटना की है। किसी को भी नहीं छोड़ा जा रहा है। साथ ही इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील भी की गई थी। जिससे सांप्रदायिक माहौल खराब हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed