फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Things went wrong in Singapore, Panchayat took care of it

Muzaffarnagar : सिंगापुर में बिगड़ी बात, पंचायत ने संभाली...दुल्हन गई दूल्हे के साथ

Wed, 02 Apr 2025 02:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Apr 2025 02:04 AM IST
सार

शालिनी ने एटूजेड कॉलोनी में ससुराल के आवास के सामने धरना दिया। उधर, पति ने भी मीडिया के सामने अपनी पीड़ा रखी। दोनों ओर से गणमान्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद सहमति बन गई। दुल्हन को ससुराल में एंट्री मिली।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Things went wrong in Singapore, Panchayat took care of it
समझौते की जद्दोजहद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी के बाद हंसी-खुशी सिंगापुर हनीमून पर गए नवविवाहित जोड़े प्रणव सिंघल और शालिनी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों वापस लौट गए। शालिनी ने एटूजेड कॉलोनी में ससुराल के आवास के सामने धरना दिया। उधर, पति ने भी मीडिया के सामने अपनी पीड़ा रखी। दोनों ओर से गणमान्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद सहमति बन गई। दुल्हन को ससुराल में एंट्री मिली।

विज्ञापन


एटूजेड काॅलोनी निवासी आर्किटेक्ट प्रणव सिंघल की शादी बुढ़ाना निवासी शालिनी के साथ 12 फरवरी हुई थी। शालिनी ने एलएलबी की पढ़ाई की है। शादी के दो दिन बाद ही दोनों हनीमून के लिए सिंगापुर चले गए थे। वहीं पर किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ और तब वह वापस लौट आए थे।
विज्ञापन


विवाहिता को मायके छोड़ दिया गया था। ससुराल लाने के लिए भी दोनों पक्षों की बैठक हुई थी, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद विवाहिता रविवार रात परिजनों को बिना बताए ससुराल आई गई लेकिन ससुराल का दरवाजा नही खोला गया। इसके बाद वह ससुराल के गेट के बाहर धरना देकर बैठ गई थी। उसके परिजन भी पहुंचे थे। तीन दिन तक धरना चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने मीडिया से बातचीत में अपना पक्ष रखा। इसी दौरान विवाहिता के पक्ष में सर्व समाज के लोग धरना स्थल पर पहुंचे और वहां पंचायत की गई।

समझौता वार्ता के लिए निर्णय लेकर महावीर चौक स्थित होटल में विवाहिता पक्ष की तरफ से पिता, पूर्व विधायक उमेश मलिक, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, भाजपा नेता विनीत कात्यान, विनोद मलिक, पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी और युवक के पक्ष में भाजपा नेता गौरव स्वरूप, शंकर स्वरूप, भीमसेन कंसल, संजय मित्तल पहुंचे। करीब एक घंटे की बातचीत के बाद सहमति बन गई। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया कि दोनों पक्ष समझौते पर सहमत हो गए।

यह हुआ समझौता
दोनों पक्षों ने तय किया कि विवाहिता ससुराल जाएगी। परिवार के लोग दो दिन बाद उसे फिर से मायके लेकर जाएंगे। दो दिन बाद ससुराल वाले विवाहिता को मायके से ससुराल लेकर आएंगे। समझौता होने पर युवक अपनी पत्नी को धरना स्थल से उठाकर हाथ पकड़कर सम्मान के साथ घर ले गया।


समझौते से पहले ड्रम और कॉफी का गूंज
दोनों पक्षों के बीच समझौते से पहले नवविवाहिता के पति प्रणव सिंघल ने पत्रकारों से बातचीत की थी। तब उन्होंने कहा था जिस तरह का माहौल चल रहा है, उससे डर लगता है। मेरठ में नीले ड्रम के विषय में सब जानते हैं। खतौली में महिला ने अपने पति को कॉफी में जहरीला पदार्थ दे दिया था। ऐसे माहौल में डर लग रहा है। हालांकि बयान के कुछ देर बाद ही समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed