{"_id":"6888ecd08353cc3125023872","slug":"muzaffarnagar-the-young-man-was-in-tension-due-to-divorce-jumped-in-front-of-the-truck-died-2025-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: तलाक के कारण टेंशन में था युवक, ट्रक के आगे कूदा, पहियों के बीच फंसा; हुआ ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: तलाक के कारण टेंशन में था युवक, ट्रक के आगे कूदा, पहियों के बीच फंसा; हुआ ये हाल
Tue, 29 Jul 2025 09:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 29 Jul 2025 09:16 PM IST
सार
बुढ़ाना तिराहे पर सालिम नाम का युवक काफी देर तक खड़ा रहा। जैसे ही ट्रक आया, उसके आगे कूद गया। मौके पर सालिम की मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर खुद थाने पहुंच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Death
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुढ़ाना तिराहे पर एक युवक ने ट्रक के आगे कूदकर जान दे दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ट्रक के पहिए के नीचे फंसा युवक काफी दूर तक घिसटता चला गया। शोर मचाने पर चालक ने ट्रक रोका लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। युवक की मौत का लाइव वीडियो वायरल हुआ है। देर शाम युवक की पहचान मोहल्ला इस्लामनगर निवासी सालिम के रूप में हुई है। युवक की आयु करीब 37 वर्ष है। मृतक अपने परिवार में इकलौता चिराग था।
विज्ञापन
Trending Videos
मंगलवार सुबह करीब सात बजे एक युवक बुढ़ाना तिराहे पर एक फल विक्रेता की ठेली के सामने खड़ा था। इस दौरान रोडवेज बस अड्डे की ओर से जानसठ तिराहे की ओर जा रहा एक ट्रक वहां पहुंचा। इसी बीच युवक ट्रक के पिछले पहिए के नीचे कूद गया और पहिए के नीचे फंस कर काफी दूर तक तक घिसटता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे को देख फल विक्रेता आदि वहां से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने ट्रक को रोका, लेकिन जब तक युवक की मौत हो चुकी थी। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर स्वयं कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
तलाक के बाद से तनाव में रहता था सालिम
बुढ़ाना तिराहे पर ट्रक के नीचे कूद कर आत्महत्या करने वाले परिजनों ने बताया कि तीन बहनों का इकलौता भाई सालिम कई दिनों से तनाव में चल रहा था। तीन वर्ष पूर्व पत्नी से तलाक हो गया था, तभी से वह तनाव में रहने लगा था। वह नॉजिल सही करने का कार्य करता था, जबकि पिता शाहबुद्दीन और मां कनीज बेगम मजदूरी करते हैं। सालिम की मौत से तीनों बहनों आसमा, आसमीन, इफत तथा माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि चालक ट्रक में गत्ता भरकर जम्मू से नजीबाबाद जा रहा था।