फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: The girl reached the police station after marrying a youth from another community

Muzaffarnagar: दूसरे समुदाय के युवक के साथ शादी कर थाने पहुंची लड़की, बोली ऐसी बात खौल उठा अपनों का खून

Fri, 10 Jan 2025 07:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 10 Jan 2025 07:41 PM IST
सार

अल्पसंख्यक वर्ग की लड़की घर से चली गई थी। उसके पिता ने मोहल्ला दक्षिणी चमारान निवासी गैर समुदाय के युवक के विरुद्ध अपहरण का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: The girl reached the police station after marrying a youth from another community
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : freepik

विस्तार

पुरकाजी से लापता लड़की प्रेमी संग शादी करने के बाद थाने पहुंच गई। उसने अपनी मर्जी से घर से जाकर शादी करने की बात कही। पुलिस उसकी आयु जानने के लिए मेडिकल परीक्षण कराने की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

18 दिसंबर को क्षेत्र निवासी अल्पसंख्यक वर्ग की लड़की घर से लापता हो गई थी। उसके पिता ने 25 दिसंबर को कस्बे के मोहल्ला दक्षिणी चमारान निवासी गैर समुदाय के एक युवक के विरुद्ध बेटी को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को लड़की पुरकाजी थाने पहुंची। उसने पुलिस से कहा कि उसके पिता ने युवक के विरुद्ध गलत मुकदमा दर्ज कराया है। वह स्वयं अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी। उसने उसके साथ शादी कर ली है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि लड़की के परिजनों ने पुलिस को दो प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए गए थे। उनमें लड़की की उम्र अलग-अलग है। उसके बालिग व नाबालिग होने की पुष्टि अभी नहीं हुई। उसकी आयु जानने के लिए डॉक्टरी परीक्षण कराया जाएगा। न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed