{"_id":"6728bb8c8f1a1a043109eb3c","slug":"muzaffarnagar-the-car-that-came-during-the-marriage-procession-crushed-the-girl-2024-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: बारात की कार ने बच्ची को कुचला, सड़क पर पड़ी थी लाश, दूल्हे को लेकर चले गए पड़ोसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: बारात की कार ने बच्ची को कुचला, सड़क पर पड़ी थी लाश, दूल्हे को लेकर चले गए पड़ोसी
Mon, 04 Nov 2024 05:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 04 Nov 2024 05:55 PM IST
सार
तीन साल की बच्ची को कुचलने के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही है।
विज्ञापन
बच्ची के घर के बाहर एकत्र हुए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना जनकपुरी क्षेत्र के सड़क दूधली में आई बारात की कार ने तीन साल की बच्ची को कुचल दिया। परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग गया।
विज्ञापन
घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है। सड़क दूधली के गाडों का चौक निवासी अब्दुल वकील के बेटे फराज की बारात जानी थी। बारात की एक कार ने घर के बाहर बैठी जावेद की तीन वर्षीय बच्ची इकरा को कुचल दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों में इस बात को लेकर गुस्सा था कि बच्ची की मौत के बाद अब्दुल वकील का परिवार घर पर ताला लगाकर शादी में चला गया। दूल्हा भी अपनी बारात के साथ रवाना हो गया। इसी बीच गांव खुर्द निवासी व्यक्ति मौके पर पहुंचा और कहा कि उसकी कार से हादसा हुआ है। मुआवजे की बात करने लगा। इस पर मौके पर मौजूद लोगों ने खूब खरी खोटी सुनाई। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।