{"_id":"6774fa10f8a1a5366d092f0c","slug":"muzaffarnagar-temple-remained-closed-in-muslim-colony-for-two-years-people-of-hindu-organization-came-2025-01-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: मुस्लिम बस्ती में दो साल से बंद पड़ा मंदिर, खुलवाने पहुंचे हिंदू संगठन के लोग, तो फिर हुआ ये...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: मुस्लिम बस्ती में दो साल से बंद पड़ा मंदिर, खुलवाने पहुंचे हिंदू संगठन के लोग, तो फिर हुआ ये...
Wed, 01 Jan 2025 01:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:48 PM IST
सार
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता इस्लाम नगर पहुंचे तो तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने यथास्थिति बनाए रखने को कहा है।
विज्ञापन
इस्लामनगर में पहुंचे हिंदू संगठन के लोग और मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोहल्ला इस्लामनगर मुस्लिम बस्ती में वर्षों से बंद मंदिर को खुलवाने के लिए हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता पहुंच गए। तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस भी आ गई। मंदिर निजी भूमि पर बना है और दो वर्ष से बंद बताया गया। पुलिस ने जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
Trending Videos
मोहल्ला इस्लामनगर में बिजलीघर के पीछे आलोक गोयल की भूमि है। यह भूमि खतौली ग्रामीण क्षेत्र में है। करीब 40 वर्ष पूर्व भूमि मालिक परिवार ने मंदिर का निर्माण कराया था, जिसमें काली माता और शेरावाली माता की दीवार पर बनी मूर्ति बताई गई। मंदिर काफी समय से बंद पड़ा था, जिसके मुख्य द्वार पर ताला लटका हुआ है। एक हवन कुंड भी बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू संगठनों से जुडे़ कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी मिली तो बजरंग दल नगर अध्यक्ष चंद्रपाल राजपूत, विवेक रहेजा, अभिनव यदुवंशी, माधव ठकराल, विनोद राजपूत आदि कार्यकर्ता मंदिर पर पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर आ गई। कार्यकर्ता मंदिर को खुलवाने की मांग करने लगे। पुलिस ने जमीन मालिक से बात की और उसे थाने आने के लिए कहते हुए मंदिर में किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ न करने को कहा।
पुलिस ने कार्यकर्ताओं से जमीन मालिक के आने पर बैठकर बात करने के लिए कहा। जिस पर कार्यकर्ता चले गए। जमीन मालिक ने पुलिस को बताया कि मूर्ति दो वर्ष पूर्व खंडित हो गई थी, जिसे दूसरे मंदिर में स्थान दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। जैसा निर्देश मिलेगा, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।