हत्या फिर आत्महत्या: किशोरी का परिजनों ने किया अंतिम संस्कार, तेजलहेड़ा में तनाव, पुलिस तैनात
मुजफ्फरनगर के तेजलहेड़ा गांव में प्रेम विवाद में किशोरी की हत्या और प्रेमी की आत्महत्या के बाद तनाव बढ़ गया। पुलिस ने गांव में सुरक्षा बल तैनात किया।
विस्तार
मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र के तेजलहेड़ा गांव से किशोरी 19 सितंबर की रात को अपने प्रेमी के साथ लापता हुई थी। पुलिस और परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे। डिबाई में मौत के बाद परिजन पहुंचे और शव को गांव में लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। अलग-अलग जाति से होने के कारण तनाव बना हुआ है। सीओ सदर डॉ. रविशंकर मिश्रा ने गांव पहुंचकर जानकारी ली।
किशोरी के पिता ने 20 सितंबर को तीन आरोपियों के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी प्रिंस उर्फ बिन्नी तेजलहेड़ा गांव में अपने मामा के घर रहता था। कई झगड़ों में उसका नाम शामिल रहा था। आरोपी के साथी राहुल और अक्षय के नाम भी मुकदमे में शामिल किए गए थे।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 25 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ
गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई। सीओ सदर गांव में रहे और किशोरी के परिजनों व पड़ोसियों से बातचीत की। सीओ ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी।
एहतियात के लिए पुलिसबल तैनात
तेजलहेड़ा गांव में एहतियात के तौर पर पुलिसबल तैनात किया गया है। गांव में पहले भी झगड़े को लेकर जातीय तनाव बन गया था। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने मामले को सुलझाया था। उधर, पुलिस ने अन्य दो युवकों की तलाश कर रही है।