फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Student has committed suicide because of miss 12th exam

Muzaffarnagar: 12वीं का पेपर छूटने पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, इस हालत में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 28 Feb 2024 10:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 28 Feb 2024 10:21 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के एक युवक ने 12वीं का पेपर छूटने पर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Student has committed suicide because of miss 12th exam
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में चरथावल के न्यामू से रुड़की में परीक्षा देने गए छात्र ने पेपर छूटने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन रुड़की में पोस्टमार्टम ककररा शव को लेकर गांव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


चरथावल विकास खंड क्षेत्र के गांव न्यामू निवासी गुरुप्रीत (18) की इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र के गांव इमलीखेड़ा में चल रही थी। मंगलवार को वह बाइक से वहां पेपर देने गया था, लेकिन समय से नहीं पहुंच पाने के कारण उसका पेपर छूट गया। इससे क्षुब्ध छात्र ने इमलीखेड़ा के जंगल में पेड़ में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन

वहीं, रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। उसके मोबाइल फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा था। परिजन और ग्रामीणों ने रुड़की थाने में पहुंच कर सूचना दी। पुलिस ने मोबाइल फोन से ट्रेस करने का प्रयास किया। 

बताया गया कि बुधवार सुबह इमलीखेड़ा के जंगल में उसका शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शाम को शव का गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। पिता पप्पू के चार बेटों और एक बेटी में गुरुप्रीत सबसे छोटा था।

यह भी पढ़ें: Triple Murder: प्रेम विवाह के बाद सुलग रही थी बदले की चिंगारी, 10 महीने बाद फायरिंग से दहला फुलत

विज्ञापन

फांसी लगाने के लिए खरीदा कपड़ा
परिजनों का मानना है कि गुरुप्रीत ने गले में फंदा डालने के लिए कपड़ा रास्ते में कही से खरीदा होगा। महंगा मोबाइल उसकी जेब से मिला। बाइक मौके पर शव के पास खड़ी थी। उसने यह कदम उठाने से पहले बाइक का लॉक लगाया और चाबी अपनी जेब में डाल ली। परिजनों का कहना है कि गुरुप्रीत खुश मिजाज था और किसी से रंजिश नहीं थी।

यह भी पढ़ें: पत्नी की हत्या का सच: लाश को बोरे में लेकर घूमता दिखा पति, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री, खौफनाक थी वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed