{"_id":"64246255b6f3af7e2f0926c3","slug":"muzaffarnagar-statements-of-victim-and-her-father-recorded-in-case-of-molestation-of-a-teenager-in-train-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ट्रेन में किशोरी से छेड़छाड़ का मामला, पीड़िता और उसके पिता के बयान दर्ज, आरोपी की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ट्रेन में किशोरी से छेड़छाड़ का मामला, पीड़िता और उसके पिता के बयान दर्ज, आरोपी की तलाश जारी
Wed, 29 Mar 2023 09:38 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 29 Mar 2023 09:38 PM IST
सार
Muzaffarnagar News : उधमपुर एक्सप्रेस में किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में जीआरपी ने पीड़िता और उसके पिता के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उधमपुर एक्सप्रेस में किशोरी के अपहरण के प्रयास के मामले में जीआरपी ने पीड़िता और उसके पिता के बयान दर्ज किए। उधर, जीआरपी की टीम आरोपी युवक को तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक यह भी पता नहीं चल सका हैं कि वह कहां का रहने वाला हैं।
विज्ञापन
कानपुर निवासी अधिवक्ता अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ 22 मार्च की रात माता वैष्णो देवी के दर्शन कर उधमपुर एक्सप्रेस में लौट रहा था। उनकी बेटी ट्रेन में ऊपर की सीट पर सो रही थी। आधी रात के समय एक युवक ने उसके अपहरण की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया था, जो आगे बोगी में जाकर छिप गया था। काफी तलाशने पर वह मिल पाया था। तब लोगों ने उसकी पिटाई कर दी थी। इसका वीडियो भी बना लिया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भाई-बहन की हत्या का मामला: 'आंखों के आंसू सूखे, अब ऊपर वाले पर भरोसा, हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग'
विज्ञापन
आरोप रहा कि आरोपी को ट्रेन में चलने वाले दो पुलिसकर्मियों को सौंप दिया गया था। मगर, उन्होंने उसे छोड़ दिया था। अगले दिन अधिवक्ता ने ट्वीट के माध्यम से पुलिस और रेलवे अधिकारियों को मामले की जानकारी दी थी। जीआरपी मुजफ्फरनगर ने मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही मामले में बुलंदशहर जीआरपी के दोनों पुलिस कर्मियों अमित और प्रमोद को निलंबित किया गया था।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: एक ही परिवार के चार जनाजे एक साथ उठे तो रो पड़ा पूरा खुशहालपुर, शवों को देख बेहोश होकर गिरी बहन
जीआरपी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने कानपुर जाकर पीड़िता और उसके माता-पिता के बयान लिए हैं। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम बुंदेलखंड के कई जिलों में डेरा डाले हुए हैं। पीडि़ता के कोर्ट में भी बयान दर्ज कराए जाएंगे।