तन पर वर्दी, दिमाग में हेराफेरी: SSP ने ठिकाने लगाई एसओ-दरोगा की अकल, बड़े एक्शन से पुलिसकर्मियों में हड़कंप
Muzaffarnagar News : सीओ ने अपनी जांच रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी, जिसके बाद थाना रतनपुरी प्रभारी पंकज राय, दरोगा संजय आर्य, सिपाही रवि चहल व मनीष को निलंबित कर दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के रतनपुरी में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपियों से बरामद छह लाख 80 हजार रुपये की हेराफेरी के मामले में घिरे एसओ रतनपुरी पंकज राय, दरोगा संजय आर्य और सिपाही रवि चहल और मनीष को एसएसपी संजीव सुमन ने निलंबित कर दिया है। सीओ बुढ़ाना हिमांशु गौरव ने मामले की जांच कर एसएसपी को रिपोर्ट भेजी थी।
उधर, भमेला में हुई हत्या के मामले में लापरवाही पर तितावी एसओ नेमचंद सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
रतनपुरी पुलिस ने 29 अक्तूबर की शाम फुलत रजबहे की पुलिया से चंदसीना गांव निवासी उस्मान के पास से तीन सौ ग्राम गांजा और सहारनपुर के कोतवाली देहात के गांव शेखपुरा कदीम निवासी हैदर से चाकू बरामद कर मुकदमा दर्ज किया था।
युवा भाकियू के जिलाध्यक्ष कपिल सोम ने अधिकारियों से शिकायत करते हुए कहा कि पुलिस ने पकड़े गए युवकों से 6.80 लाख रुपये बरामद किए हैं, जिनकी जानकारी नहीं दी जा रही है। गंभीर शिकायत पर सीओ बुढ़ाना हिमांशु गौरव रविवार रात जांच के लिए रतनपुरी थाने पहुंचे।
जांच शुरू हुई तो सोमवार को थाना प्रभारी पंकज राय ने फुलत खतौली मार्ग पर रजबहे की पुलिया से मोरना निवासी हैदर मेहंदी से 550 ग्राम गांजा व छह लाख 80 हजार रुपये व आसिफ के पास से 500 ग्राम गांजा बरामद दिखाए।
यह भी पढ़ें: मां-बेटियों की मौत का मामला: 130 किलोमीटर की रफ्तार से आई ट्रेन, पलभर में उजड़ गया परिवार, चीखता रह गया रमेश
उधर, सीओ ने अपनी जांच रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी, जिसके बाद थाना रतनपुरी प्रभारी पंकज राय, दरोगा संजय आर्य, सिपाही रवि चहल व मनीष को निलंबित कर दिया गया। एसएसपी ने कहा कि जांच में पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आई थी।
यह भी पढ़ें: Meerut: इंद्रशेखर हत्याकांड को लेकर भीम आर्मी का धरना-प्रदर्शन, की एक करोड़ के मुआवजे की मांग