फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar : SSP has taken action against two constables in case of beating of youth

खाकी पर गिरी गाज: युवक की पिटाई करने के मामले में दो सिपाही लाइन हाजिर, नरेश टिकैत का वीडियो वायरल

Tue, 04 Apr 2023 10:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 04 Apr 2023 10:03 PM IST
सार

UP News : मुजफ्फरनगर में मेले में एक युवक की पिटाई करने के मामले में दो सिपाहियों पर गाज गिरी है। एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर किया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar : SSP has taken action against two constables in case of beating of youth
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में शाहपुर थाना क्षेत्र के दुल्हैरा गांव में युवक की पिटाई के मामले में आरोपी दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ सिटी को दी गई है। प्रकरण को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। पीड़ित ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


दुल्हैरा गांव निवासी विनय कुमार ने शाहपुर थाने में तहरीर दी है कि वह शाहपुर में मेला देखने गया था। इस दौरान उसकी झूला संचालक से कहासुनी हो गई। झूले वाले ने सिपाही सन्नी कुमार और राहुल गिरि को मौके पर बुला लिया। सिपाहियों ने पूरा मामला जाने बिना उसकी पिटाई शुरू कर दी, जिसमें उसे गंभीर चोट आई है। उधर, एसएसपी संजीव सुमन ने इस मामले में दोनों आरोपी सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। प्रकरण की जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder Case: अंकेश की हत्या का राज, दोस्त ने उतारा था मौत के घाट, पहचान मिटाने के लिए थिनर से जलाया था चेहरा
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी
प्रकरण को लेकर दिनभर भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी रही। पीड़ित युवक का हाल जानने के लिए दिनभर कार्यकर्ताओं का आवागमन रहा। एक दिन पहले ही भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत पीड़ित युवक को लेकर एसएसपी संजीव सुमन से मिलने पहुंचे थे। इस मुलाकात का वीडियो भी वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: इस हालत में मिला सिपाही का शव, सात दिन से लापता था अरविंद, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed