{"_id":"671ddbea24ba4de0330bf26e","slug":"muzaffarnagar-son-eloped-with-girlfriend-from-other-community-father-committed-suicide-due-to-depression-2024-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: गैर बिरादरी की प्रेमिका को लेकर बेटा फरार, डिप्रेशन में पिता ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: गैर बिरादरी की प्रेमिका को लेकर बेटा फरार, डिप्रेशन में पिता ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा...
Sun, 27 Oct 2024 11:51 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 27 Oct 2024 11:51 AM IST
सार
श्यामलाल की गांव में काफी बदनामी हो रही थी। वहीं युवक और युवती का कुछ पता नहीं चल रहा था। सुसाइड नोट लिखकर उसने अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरथावल के अकबरगढ़ गांव में एक युवक गैर बिरादरी की अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। इससे आहत होकर युवक के पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव जंगल में पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। मृतक के कपड़ों से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब चार बजे अकबरगढ़-सिकंदरपुर मार्ग स्थित जंगल में कुछ लोग किसी कार्य से गए थे। उन्हें एक ग्रामीण का शव पेड़ पर लटका हुआ दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत ही सूचना गांव में दी। तब पुलिस को जानकारी दी गई। थाना चरथावल पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से उतरवाया। लोगों ने मृतक की शिनाख्त गांव के ही रहने वाले श्याम लाल (60) के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 14 अक्टूबर को श्याम लाल का बेटा गांव की ही गैर बिरादरी की युवती को लेकर फरार हो गया था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। काफी प्रयासों के बाद अभी तक नहीं उनका कुछ पता नहीं चला है। उधर, युवती के परिजनों ने आरोपी युवक व उसके भाई, बहनोई के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
शनिवार सुबह युवक के पिता का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने बताया कि गांव में श्यामलाल की काफी बदनामी हो रही थी। आशंका है कि इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
शनिवार सुबह युवक के पिता का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने बताया कि गांव में श्यामलाल की काफी बदनामी हो रही थी। आशंका है कि इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने और किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने की बात लिखी है।