{"_id":"68a4757d268a7fedc70eee49","slug":"muzaffarnagar-smack-worth-rs-10-crore-being-brought-from-bareilly-recovered-four-smugglers-arrested-2025-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: बरेली से लाई जा रही 10 करोड़ की स्मैक बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार, ऐसे चढ़े हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: बरेली से लाई जा रही 10 करोड़ की स्मैक बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार, ऐसे चढ़े हत्थे
Tue, 19 Aug 2025 06:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 19 Aug 2025 06:47 PM IST
सार
पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार को रोका तो उसमें एक किलो से ज्यादा स्मैक बरामद हुई। यह गिरोह बरेली से स्मैक लाकर यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र व चंडीगढ़ में सप्लाई करता है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
स्मैक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुढ़ाना पुलिस ने 10 करोड़ रुपये की एक किलो 15 ग्राम स्मैक बरामद कर अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह शामली की तरफ से मेरठ जा रहा था। आरोपियों से एक कार व इलेक्ट्रानिक कांटा भी बरामद हुआ। यह गिरोह बरेली से लाकर, यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र के मुंबई व चंडीगढ़ में स्मैक की सप्लाई करता है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बुढ़ाना पुलिस ऑपरेशन सवेरा के तहत कार्रवाई कर की। राजपुर-छाजपुर नदी पुल पर चेकिंग के दौरान शामली की तरफ से आ रही कार को रोक कर उसमें सवार चार युवकों को गिरफ्तार किया। कार से स्मैक व कांटा बरामद हुआ। चारों युवक ऑटो चालक व खेती का काम करते हैं लेकिन उनका मुख्य धंधा स्मैक की सप्लाई करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह गिरोह चार राज्यों में स्मैक की सप्लाई करता है। गिरोह का मुख्य आरोपी अब्दुल कादिर है। उसने इस धंधे से जुड़ने के बाद सहारनपुर के गांव रसूलपुर में लगभग एक करोड़ की कीमत का मकान बनाया है, जिसे कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। इस गिरोह से जुड़े पांच अन्य लोगों के नाम भी प्रकाश में आए हैं। उनकी तलाश में पुलिस की तीन टीम लगी है।
गिरफ्तार कादिर के खिलाफ शामली जनपद के कैराना, झिंझाना, थानाभवन व मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में चार तथा बाबर के खिलाफ सहारनपुर के सरसावा व मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। इस धंधे से जुड़े कुछ आरोपियों की दोस्ती स्मैक तस्करों से जेल में हुई थी। गिरफ्तार आरोपी 25 से 30 वर्ष की आयु के है।
एसएसपी ने बताया कि पिछले दस दिन में 16 करोड़ का नशीला पदार्थ बरामद किया है। गिरफ्तार गिरोह के नेटवर्क का पता किया जा रहा है। बरेली के एसएसपी को भी जानकारी दी है। प्रेसवार्ता में एसपी देहात आदित्य बंसल, सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह मौजूद रहे।
पुलिस को यह दी जानकारी
पुलिस ने जारी किए प्रेस नोट में जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह चारों बरेली निवासी एक युवक से स्मैक लाते हैं। खरीदे गये माल को अपने साथी सहारनपुर के सरसावा निवासी मुरसलीन, शामली के गांव चौसाना निवासी भूरा व फरमान, जिजौला शामली निवासी फुरकान को बेचते हैं। वह फुटकर में स्मैक बेचते हैं। बुढ़ाना के गांव जौला निवासी मुरसलीन के लिए भी वह यह काम करते हैं। मुरसलीन को कुछ समय पहले हरिद्वार पुलिस ने स्मैक के साथ पकड़ा था। उसके जेल जाने के बाद वह सभी यह गिरोह चला रहे थे।

ये आरोपी किए गिरफ्तार
- अब्दुल कादिर, निवासी गांव जिजौला थाना झिंझाना जिला शामली, हाल पता गांव रसूलपुर थाना कोतवाली देहात, जनपद सहारनपुर।
- अबरार उर्फ सोनू, निवासी गांव जौला थाना बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर
- बाबर, निवासी कस्बा व थाना सरसावा, जनपद सहारनपुर
- रिहान, निवासी बघरा थाना तितावी, जनपद मुजफ्फरनगर