फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar slapping case: Supreme Court asked UP government why child was not admission in school

मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड: सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से पूछा बड़ा सवाल, देश में खूब वायरल हुआ था ये वीडियो

Mon, 06 Nov 2023 04:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 06 Nov 2023 04:51 PM IST
सार

Muzaffarnagar Slap Case : मुजफ्फरनगर का थप्पड़ कांड देश में खूब वायरल हुआ था। अब सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यूपी सरकार से यह बड़ा सवाल पूछा।

विज्ञापन
Muzaffarnagar slapping case: Supreme Court asked UP government why child was not admission in school
मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में पहाड़ा याद नहीं मिलने पर स्कूल में छात्र की सहपाठियों से पिटाई कराने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। अभी तक छात्र का प्रवेश नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से सवाल किए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अभिभावकों की पसंद के स्कूल में राज्य सरकार को प्रवेश कराना चाहिए। बीएसए शुभम शुक्ला सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए और शिक्षा विभाग का पक्ष रखा। 

विज्ञापन


पिछले महीने 24 अगस्त को अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की पिटाई के बाद वीडियो वायरल हो गया था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में प्रकरण की सुनवाई चल रही है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। अभी तक छात्र के किसी स्कूल में प्रवेश नहीं होने का मामला उठाया गया।

विज्ञापन

प्रदेश सरकार के अधिवक्ता से पूछा गया कि क्या किसी स्कूल में बच्चे का प्रवेश कराया गया है। अधिवक्ता ने कमेटी गठित करने का तर्क देते हुए कहा कि बच्चे का परिवार सीबीएसई बोर्ड के स्कूल में प्रवेश चाहता है, यूपी सरकार के किसी स्कूल में नहीं। बच्चे के प्रवेश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, पीड़ित के अधिवक्ता ने कहा कि किसी अच्छे स्कूल में सरकार की मदद से प्रवेश होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Mini Murder Case: कलाई पर राखी बंधवाकर कभी जिसे दिया था रक्षा का वचन, उसी बहन के बेरहमी से भाई ने हर लिए प्राण

यह था पूरा मामला
खुब्बापुर गांव के स्कूल में शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की सहपाठियों से पिटाई करा दी थी। इसी दौरान जातीय टिप्पणी का भी आरोप है। प्रकरण के दौरान पीड़ित छात्र के चचेरे भाई ने वीडियो बना लिया। वीडियो के वायरल होते ही देशभर से प्रतिक्रियाएं आने लगीं और शिक्षिका की गिरफ्तार की मांग उठने लगी। आरोपी शिक्षिका पर अब एफआईआर दर्ज हो गई है। खुब्बापुर गांव के पीड़ित छात्र का अभी तक किसी स्कूल में प्रवेश नहीं हो सका है। जमीयत उलमा ने छात्र के घर पर शिक्षक भेजकर पढ़ाई शुरू करा दी है।

यह भी पढ़ें: Meerut: देहरादून से आनंद विहार जा रही वंदे भारत पर पथराव, शीशा क्षतिग्रस्त, वेस्ट यूपी में यह तीसरी घटना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed