फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Slap Case: admission could not of victim student due to lack of vaccination card and TC

मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड: अब छात्र के प्रवेश पर फंसा ये पेंच, सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा विभाग को लगाई थी फटकार

Fri, 17 Nov 2023 06:29 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 Nov 2023 06:29 PM IST
सार

Muzaffarnagar Slap Case : स्कूल ने बच्चे का वैक्सीनेशन कार्ड और टीसी मांगी है। दोनों ही प्रमाण पत्र पीड़ित के पास नहीं है। ऐसे में पीड़ित छात्र के प्रवेश में ये पेंच फंसता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Slap Case: admission could not of victim student due to lack of vaccination card and TC
मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में थप्पड़ प्रकरण के पीड़ित छात्र के शारदेन स्कूल में प्रवेश का मामला उलझता दिख रहा है। स्कूल ने बच्चे का वैक्सीनेशन कार्ड और टीसी मांगी है। दोनों ही प्रमाण पत्र पीड़ित के पास नहीं है। बीएसए शुभम शुक्ला पीड़ित छात्र के पिता को लेकर स्कूल पहुंचे, लेकिन प्रवेश की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। कक्षा दो में प्रवेश दिलाए जाने की तैयारी चल रही थी। 

विज्ञापन


पीड़ित छात्र के पिता शुक्रवार को फिर स्कूल पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्कूल की औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पा रही हैं। बार-बार उनसे अलग-अलग कागज मांगे जा रहे हैं। बीएसए और स्कूल प्रबंधन ने अलग से बात की है, उनके सामने बात नहीं हुई। लेकिन अभी तक प्रवेश नहीं हुआ है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि पीड़ित छात्र के मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। अगले माह 11 दिसंबर को सुनवाई की तिथि तय है। दीपावली से पहले सुनवाई के दौरान छात्र का प्रवेश नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा विभाग को फटकार लगाई थी।

छात्र की शिक्षा पर अभी भी संकट
पीड़ित छात्र की शिक्षा पर अभी भी संकट है। स्कूल की फीस को अगर निशुल्क कर दिया जाए तो फिर परिवहन व्यवस्था नई मुसीबत खड़ी करेगी। स्कूल से गांव की दूरी करीब 25 किमी है। यही नहीं सीधी कोई बस या परिवहन सेवा नहीं है। ऐसे में सवाल है कि आखिर बच्चा रोजाना शारदेन स्कूल तक कैसे पहुंचेंगा। उसके परिवहन का इंतजाम कौन करेगा और सुरक्षा के लिए क्या व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Murder: मेरठ में हिस्ट्रीशीटर की ईंट से पीट-पीटकर हत्या, शव सड़क किनारे फेंका, कई मुकदमे हैं दर्ज

विज्ञापन

यह था पूरा मामला
खुब्बापुर गांव के स्कूल में शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की सहपाठियों से पिटाई करा दी थी। इसी दौरान जातीय टिप्पणी का भी आरोप है। प्रकरण के दौरान पीड़ित छात्र के चचेरे भाई ने वीडियो बना लिया। वीडियो के वायरल होते ही प्रतिक्रियाएं आने लगीं और शिक्षिका की गिरफ्तार करने की मांग उठने लगी। आरोपी शिक्षिका पर अब एफआईआर दर्ज हो गई है। खुब्बापुर गांव के पीड़ित छात्र का अभी तक किसी स्कूल में प्रवेश नहीं हो सका है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसका सुनवाई 11 दिसंबर को होगी।

यह भी पढ़ें: UP: सीबीआई ने सेनेटरी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, दो महीने से पीछे लगी थी टीम, खुले ये बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed