फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Sister murdered by hitting her head with a shovel

Muzaffarnagar: सिर में फावड़ा मारकर बहन की हत्या, पुलिस ने चिता से उठाया अधजला शव, भाई ने ये बताई मारने की वजह

Sun, 15 Jun 2025 03:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 15 Jun 2025 03:13 PM IST
सार

Murder in Muzaffarnagar: उकावली गांव में 19 साल की लाली का रात तीन बजे मर्डर किया गया। पूरा परिवार इस हत्या को छिपाने में लग गया। सुबह तड़के ही अंतिम संस्कार करने का भी प्रयास किया। दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Sister murdered by hitting her head with a shovel
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बुढ़ाना थाना क्षेत्र के उकावली गांव में कहासुनी के बाद भाई ने अपनी 19 साल की बहन लाली के सिर में फावड़े से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को श्मशान घाट ले गए। इस दौरान जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चिता से शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिपाही की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

उकावली निवासी अर्जुन का अपनी बहन लाली के साथ शनिवार रात करीब तीन बजे झगड़ा हो गया। इस दौरान भाई ने बहन के सिर में फावड़े से वार कर दिया। गहरा घाव हो जाने से बहन की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन, उसका पिता कृष्णा पाल और परिवार के ही सौरभ ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सुबह श्मशान घाट में पुलिस मौके पर पहुंची और अधजले शव को बरामद किया। तीनों आरोपियों के अलावा अन्य ग्रामीणों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी भाई का कहना है कि कहासुनी होने पर गुस्से में आकर बहन को मार डाला।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: गला काटकर किसान की हत्या, नलकूप पर पड़ोसी की चारपाई पर मिला खून से लथपथ शव    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed