{"_id":"5f42b5c48ebc3e3d1d13959a","slug":"muzaffarnagar-silence-falling-on-the-streets-due-to-lockdown-muzaffarnagar-news-mrt497655455","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन से सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन से सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन
लॉकडाउन के चलते महावीर चौक पर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन से सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
मुजफ्फरनगर। दो दिवसीय लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को शहर की सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। लोगों ने घरों में रहकर लॉकडाउन में पूर्णत: सहयोग किया। सड़कों पर कम ही वाहन सवार लोग नजर आए। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।
सरकार द्वारा घोषित दो दिनों के लॉकडाउन में रविवार को भी शहर के बाजारों व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दूध की दुकानों, पेट्रोल पंप, एटीएम व मेडिकल की दुकानों को छोड़ अन्य सभी सेवाओं पर प्रतिबंध रहा। शहर की सड़कों पर बहुत कम वाहन नजर आए। लोग बीमार परिजनों को अस्पताल में उपचार के लिए ले जाते दिखे। सभी चौराहों पर पुलिस तैनात रही। पुलिसकर्मियों ने बिना किसी कारण के बाहर घूम रहे वाहन सवारों के चालान किए। कुछ लोगों को चेतावनी देकर घर में रहने को कहा। पूर्व की भांति अब सोमवार सुबह से ही बाजार खुलेगा। रविवार को रोडवेज को भी काफी कम सवारी मिली। लोग मजबूरी में ही घर से बाहर निकले।