{"_id":"6814d08cdc487df6c1016a3a","slug":"muzaffarnagar-scuffle-with-rakesh-tikait-during-jan-aakrosh-yatra-attempt-to-attack-with-saffron-flag-2025-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rakesh Tikait: मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत के साथ धक्का-मुक्की, पगड़ी गिरी, झंडा मारने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rakesh Tikait: मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत के साथ धक्का-मुक्की, पगड़ी गिरी, झंडा मारने की कोशिश
Fri, 02 May 2025 07:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 02 May 2025 07:41 PM IST
सार
पहलगाम अटैक के विरोध में मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को जन आक्रोश यात्रा निकाली गई। इसमें हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाकियू के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का विरोध कर दिया।
विज्ञापन
धक्कामुक्की में राकेश टिकैत के सिर में गिरी पगड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिंदू संगठनों की ओर से जन आक्रोश यात्रा में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को विरोध झेलना पड़ा। उनके साथ धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान सिर से उनकी पगड़ी गिर गई। पुलिस सुरक्षा में टिकैत को निकाला गया। इस घटना के विरोध में भाकियू ने शहर में ट्रैक्टर मार्च का एलान किया है।
विज्ञापन
राकेश टिकैत के साथ होती धक्कामुक्की।
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को टाउनहॉल के मैदान पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता एकत्र हुए। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने माइक लेकर संबोधन करने का प्रयास किया, लेकिन इस बीच उनका विरोध हो गया। भीड़ में आगे खड़े लोगों ने हूटिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
राकेश टिकैत को सुरक्षा घेरे में निकाला गया।
- फोटो : अमर उजाला
विरोध बढ़ता देख सुरक्षाकर्मियों और भाकियू कार्यकर्ताओं ने टिकैत को सुरक्षा के घेरे में निकालने का प्रयास किया। सुरक्षा घेरे के बीच में ही एक युवक ने झंडे से उनके सिर पर हमला करने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने युवक को रोका। इस दौरान जब टिकैत युवक की तरफ बढ़े तो भीड़ में उनके पीछे खड़े व्यक्ति का हाथ लगने से उनकी पगड़ी गिर गई। दोबारा उन्हें पगड़ी पहनाई गई। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत भी मौके पर पहुंचे और टिकैत को सकुशल वहां से निकलवाया गया।
इसलिए किया विरोध
पहलगाम प्रकरण के बाद भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने सिंधू नदी का पानी बंद किए जाने को गलत बताया था। इसका विरोध शुरू हो गया। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के बयानों पर भी कुछ लोग नाराज थे। ऐसे माहौल में टिकैत जन आक्रोश यात्रा में पहुंचे तो उनकी हूटिंग की गई।

किसान आंदोलन को कुचलने की कोशिश : टिकैत
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा को कैप्चर कर लिया गया था। यह किसान आंदोलन को कुचलने का प्रयास है। पुलिस को अपना काम करना चाहिए। वीडियो फुटेज मौजूद है। हम शहर में सबके सहयोग से ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे, वह सबका होगा।