फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Robber 6 arrested including bride, ran away with cash and jewelery the next day of marriage

Muzaffarnagar लुटेरी दुल्हन सहित 6 गिरफ्तार, शादी के अगले दिन नगदी जेवरात लेकर हुई थी फरार, लूटा गया माल बरामद

Mon, 06 May 2024 05:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 May 2024 05:19 PM IST
सार

 मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव खेड़ी दूधाधारी में पहली ही रात में घर से माल  समेटकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन व उसके गिरोह के 5 अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Robber 6 arrested including bride, ran away with cash and jewelery the next day of marriage
लुटेरी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव खेड़ी दूधाधारी में पहली ही रात में घर से माल  समेटकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन व उसके गिरोह के 5 अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन



एसपी देहात आदित्य बंसल ने जानकारी दी कि 5 मार्च को खेड़ी  दूधाधारी निवासी बादल ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसने उत्तराखंड के किच्छा निवासी निक्की के साथ शादी की थी। विदा होने के बाद उसका भाई कृष्णा भी साथ आया था।

विज्ञापन

रात में सोने के बाद सुबह अगले दिन जब परिजन सो कर उठे तो दुल्हन व उसका भाई नहीं मिले और घर में रखे जेवरात एवं नगदी भी गायब थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब लुटेरी दुल्हन निक्की पुत्री कुलदीप सिंह निवासी हाथी खाना किच्छा जनपद ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड, आशा पत्नी कुलदीप सिंह निवासी कस्बा किच्छा, ओमवती पत्नी नेत्रपाल निवासी लालपुर थाना किच्छा, कृष्णा उर्फ भूरे पुत्र नन्हे निवासी कस्बा किच्छा, नन्हें पुत्र नत्थू हाल निवासी कस्बा किच्छा मूल पता सैरों वाली डण्डिया थाना बहड़ी जनपद बरेली व  इरशाद पुत्र इंतजार निवासी सैरों वाली डण्डिया थाना बहड़ी जनपद बरेली को गिरफ्तार किया गया है।

सभी आरोपियों से बादल के घर से लुटे जेवरात व दो मोबाइल व 2 हजार रुपए  नगद बरामद किय है। सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया है। उनसे बादल के घर से लूटा गया माल भी बरामद किया है। पुलिस ने इस गिरोह से बादल का संपर्क कराने वाली तितावी क्षेत्र निवासी कविता को भी गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed