फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar road turned into pits

चरथावल-रोहाना और मुजफ्फरनगर मार्ग गड्ढों में तब्दील

Tue, 18 Feb 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar road turned into pits
चरथावल। चरथावल-रोहाना और मुजफ्फरनगर मार्ग बरसात के बाद गड्ढों में तब्दील होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

रोहाना मार्ग का 10 किमी का टुकड़ा अरसे से जर्जर हालत में है। बारिश के बाद हालत बदतर हैं। इस मार्ग पर नालंदा स्कूल से नहर, दलीपपुरा, सैदपुरा, बधाई कलां और होशियारपुर के पास सड़क गड्ढों में खो गई है। वहीं चरथावल से मुजफ्फरनगर मार्ग पर दधेडू कलां, अमीगढ़ और लकडसंधा आदि में सड़क पर बने गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं। चरथावल क्षेत्र के संपर्क मार्ग घिस्सुखेड़ा से कसौली, चौकड़ा, कुटेसरा, चरथावल-कुटेसरा, बिरालसी-रोनीहरजीपुर, अकबरगढ़-न्यामू, दहचंद से पावटी-कुटेसरा मार्गों जर्जर हालत हो गई है। इन दिनों गन्ना सीजन में उबड़-खाबड़ सड़कें किसानों को गन्ना ढुलाई में परेशानी का सबब बनती है। सड़कों को ठीक कराने में विभाग को कोई फ्रिक नहीं है, बल्कि जनप्रतिनिधि पूरी तरह बेपरवाह बने हैं। विनेश त्यागी, विपिन कुमार बॉबी, अरविंद मलिक बधाई कलां, मौहम्मद तनवीर कहते हैं कि चरथावल नहर पुल से घिस्सुखेड़ा-चौकड़ा, चरथावल से कुटेसरा तक नहर पटरी मार्ग पूरी तरी गड्ढों में तब्दील है। इस मार्ग से छात्र-छात्राएं रोजाना साइकिल से चरथावल स्कूल आने में काफी दिक्कत उठाते हैं। योगेश त्यागी, सुधीर शर्मा, सतीश त्यागी दहचंद, सुखपाल सिंह कहते है कि नेताओं द्वारा सड़कों की हालत ठीक कराने में कोई रुचि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed