फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Reward of one lakh on Sushil Mooch... Two including Mooch's son Akshayjeet got shot

Muzaffarnagar: सुशील मूंछ के बेटे अक्षयजीत समेत दो को मुठभेड़ में लगी गोली... मूंछ पर एक लाख का इनाम घोषित

Tue, 28 Jan 2025 09:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 28 Jan 2025 09:21 PM IST
सार

दो करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने सुशील मूंछ के बेटे हिस्ट्रीशीटर अक्षयजीत और उसके साथी अमरदीप को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Reward of one lakh on Sushil Mooch... Two including Mooch's son Akshayjeet got shot
सुशील मूंछ की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंसूरपुर स्थित न्यू मैक्स सोसायटी के मैनेजर से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने कुख्यात सुशील मूंछ के बेटे हिस्ट्रीशीटर अक्षयजीत उर्फ मोनी और उसके साथी अमरदीप उर्फ भोलू को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों पुलिस की गोली से घायल हुए। पुलिस ने कार, 9 एमएम की पिस्टल और तमंचा बरामद किया। उधर, पुलिस ने मूंछ पर भी एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

Muzaffarnagar: Reward of one lakh on Sushil Mooch... Two including Mooch's son Akshayjeet got shot
मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
सोसायटी के मैनेजर मोलाहेड़ी निवासी मनीष कुमार से व्हाट्सएप कॉल के जरिए रंगदारी मांगी गई थी। सोमवार रात मंसूरपुर थाने में सुशील मूंछ के बेटों मनजीत टोनी और अक्षयजीत उर्फ मोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
मंगलवार को मंसूरपुर व खतौली पुलिस मंसूरपुर के नावला कट के पास चेकिंग कर रही थी, तभी एक कार में दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ने  कार को नावला मार्ग पर दौड़ा दिया। पीछा करने पर कार सवार युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान वे कार से उतरकर ईख की तरफ भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Muzaffarnagar: Reward of one lakh on Sushil Mooch... Two including Mooch's son Akshayjeet got shot
बदमाशों को पकड़ने वाली टीम। - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि एक घायल  सुशील मूंछ का बेटा मथेडी निवासी अक्षयजीत है और दूसरा उसका साथी अमरदीप उर्फ भोलू है। भोलू के दोनों पैर व अक्षयजीत के एक पैर में गोली लगी है। अक्षयजीत रंगदारी का मुकदमा दर्ज होने के बाद अपने साथी के साथ जिला छोड़कर भाग रहा था। दोनों से पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपी रतनपुरी थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। उधर, कोर्ट से भगौड़ा घोषित सुशील मूंछ पर साल 1997 के मामले में पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed