{"_id":"5f1f1ea08ebc3e9ff455f4c7","slug":"muzaffarnagar-read-namaz-at-your-home-on-bakrid-muzaffarnagar-news-mrt4933797136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद पर अपने घर पर ही पढे़ं नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद पर अपने घर पर ही पढे़ं नमाज
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में ईद उल जुहा के संबध में बेठक लेती डीएम।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि बकरीद का त्योहार कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत शासन और प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए सुव्यवस्थित ढंग से मनाया जाए। बकरीद पर साफ सफाई, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में ईद-उल-अजहा को लेकर डीएम और एसएसपी ने मुस्लिम समुदाय के जिम्मेदार लोगों की बैठक ली। डीएम ने कहा कि त्योहार को कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत शासन व प्रशासन की गाइडलाइन के हिसाब से ही मनाया जाएगा। मुस्लिम धर्मगुरुओं और जिम्मेदार नागरिकों से कहा कि वह इसमें पूरा सहयोग करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बकरीद पर सफाई व पेयजल की निर्बाध व्यवस्था रखी जाए। डीएम ने कहा कि सफाई अभियान चल रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। ओवरहैड टैंकों में पानी में क्लोरीन डाली जाए।
एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि खुले स्थानों पर जानवरों की कुर्बानी न की जाए। ईद की नमाज घर पर रहकर की जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतया पालन करें। उन्होंने कहा कि पशु पैठ के संबंध में अवगत कराया जाएगा। निर्देश दिए कि सभी एसडीएम और सीओ अपने क्षेत्र में भ्रमण पर रहेगे। निचले स्तर पर मौजिज लोगो के साथ बैठक करना सुनिश्चित करें। शांति समितियों की बैठक आयोजित करले तथा मौजिज लोगो के संपर्क में रहने तथा उनके मोबाइल नंबर रखने के भी निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एडीएम वित्त आलोक कुमार, सभी एसडीएम और सीओ भी मौजूूद रहे।