फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar ranks 237th at the national level and Khatauli ranks 19th in UP

मुजफ्फरनगर को राष्ट्रीय स्तर पर 237वीं और खतौली को यूपी में 19वीं रैंक

Mon, 03 Oct 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar ranks 237th at the national level and Khatauli ranks 19th in UP
मुजफ्फरनगर को राष्ट्रीय स्तर पर 237वीं और खतौली को यूपी में 19वीं रैंक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार 2022 के नतीजों में शहर पालिका ने नेशनल स्तर पर 237वीं रैंक हासिल की है। राज्य स्तर पर खतौली पालिका ने 19वां स्थान हासिल किया। आबादी क्षेत्र के हिसाब से नेशनल, जोनल और राज्य स्तर पर सर्वेक्षण के नतीजे जारी किए गए हैं।
रैंकिंग में शहरों की स्वच्छता, डंपर फ्री, घर-घर कूड़ा उठान की व्यवस्था और लोगों की शिकायतों के निवारण को आधार बनाकर अंक दिए गए। एक से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में शामिल मुजफ्फरनगर को नेशनल स्तर पर 237वीं, जबकि राज्य स्तर पर 45वीं रैंक मिली है। शहर को बाजारों की सफाई और सुंदरीकरण में सबसे ज्यादा अंक मिले हैं।
विज्ञापन

इनसेट
स्वच्छ सुरक्षण में जानिए निकायों की स्थिति
निकाय नॉर्थ जोन रैंक स्टेट रैंक
खतौली 41 19
बुढ़ाना 97 57
मीरापुर 153 99
पुरकाजी 160 106
जानसठ 181 113
चरथावल 221 146
सिसौली 239 163
भोकरहेड़ी 254 170
शाहपुर 269 175
आबादी के हिसाब से तैयार की गई सूची
स्वच्छता रिपोर्ट में निकायों की आबादी को आधार बनाया गया है। जिले में भोकरहेड़ी, चरथावल, जानसठ, शाहपुर और सिसौली नगर पंचायत को 15 से 25 हजार हजार की आबादी के बीच वाले शहरी क्षेत्र में शामिल किया गया। इसके अलावा बुढ़ाना, मीरापुर और पुरकाजी को 25 से 50 हजार की आबादी की श्रेणी में रखा गया है। खतौली को 50 हजार से एक लाख तक की आबादी वाले और मुजफ्फरनगर को एक से 10 की आबादी वाले शहरों में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed