{"_id":"6a07449ca25e3397c70d42c4","slug":"muzaffarnagar-rakesh-tikait-said-will-open-muslim-hotels-which-were-deliberately-closed-2026-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: राकेश टिकैत बोले- जानबूझकर बंद कराए गए मुस्लिम होटल खुलवाएंगे, उखाड़े जा सकते हैं स्मार्ट मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: राकेश टिकैत बोले- जानबूझकर बंद कराए गए मुस्लिम होटल खुलवाएंगे, उखाड़े जा सकते हैं स्मार्ट मीटर
Fri, 15 May 2026 09:40 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 15 May 2026 09:40 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के सिसौली में किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार नौकरियां नहीं दे रही है और पेपर लीक हो रहे हैं। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
किसान भवन में आयोजित कार्यक्रम में बोलते राकेश टिकैत और उपस्थित लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि स्मार्ट मीटर उखाड़े भी जा सकते हैं। मुकदमा तभी होगा, जब माल बरामद होगा। अब किसान लड़ाई लड़ने के मूड में हैं। हिंदू-मुस्लिम के नाम पर सिर्फ मुस्लिम होटल बंद कर दिए गए। ये होटल अब हर हाल में चलेंगे। वर्ष 2027 के चुनाव से पहले बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा। सरकार युवाओं को नौकरियों नहीं दे रही और पेपर लीक हो रहे हैं।
विज्ञापन
सिसौली कस्बे के किसान भवन में किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत और उनकी पत्नी दिवंगत बलजोरी देवी की पुण्यतिथि जल और पर्यावरण बचाओ संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सरकार की नई गन्ना नीति का विरोध करते हुए कहा कि शुगर मिल की दूरी 25 किलोमीटर व सल्फर बंद करने की नीति से किसानों को नुकसान होगा। भविष्य में सरकार कोल्हू को भी बंद कर देगी। पिछले 13 साल से सर्किट रेट नहीं बढ़े। सरकार अब विपक्षी पार्टियों व किसान संगठनों को निपटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पटवारी से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की रेट लिस्ट है। बगैर रिश्वत के काम नहीं होता। छत्तीसगढ़ में 50 लाख पेड़ काटे जा रहे हैं। सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि बाबा टिकैत के बताए मार्ग पर चलने से किसानों का कल्याण होगा। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि बाबा टिकैत किसानों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने किसानों को आवाज दी। इससे पहले सुबह किसान भवन पर हवन हुआ। इसमें भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने आहुति दी। उन्होंने कस्बे में पहुंचे किसानों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की।
इन्होंने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इस मौके पर सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बुढ़ाना विधायक राजपाल सिंह बालियान, चरथावल विधायक पंकज मलिक, जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, भाकियू महासचिव योगेश शर्मा, भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी, ममता सैनी, प्रभात मलिक, बलविंदर सिंह मान, राजबीर सिंह जादौन व फूल सिंह मौजूद रहे।
इस मौके पर सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बुढ़ाना विधायक राजपाल सिंह बालियान, चरथावल विधायक पंकज मलिक, जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, भाकियू महासचिव योगेश शर्मा, भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी, ममता सैनी, प्रभात मलिक, बलविंदर सिंह मान, राजबीर सिंह जादौन व फूल सिंह मौजूद रहे।