फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Qadir Rana's daughters surrendered, court gave this decision on bail...

Muzaffarnagar: कादिर राना की दोनों बेटियों ने किया सरेंडर, कोर्ट ने जमानत पर दिया ये फैसला...

Fri, 13 Dec 2024 08:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 13 Dec 2024 08:31 PM IST
सार

राना स्टील में पांच दिसंबर को हुए प्रकरण में पूर्व सांसद की बेटियों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने जीएसटी अधिकारियों के बयान और जांच के बाद दोनों पर हमले की धारा बढ़ा दी थी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Qadir Rana's daughters surrendered, court gave this decision on bail...
कोर्ट में पेशी पर आईं कादिर राना की बेटियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राना स्टील में जीएसटी टीम पर हमले और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पूर्व सांसद कादिर राना की बेटी सादिया और सारिया ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सेशन कोर्ट से दोनों को अंतरिम जमानत मिल गई। नियमित जमानत पर 16 दिसंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

 

वहलना चौक स्थित राना स्टील में पांच दिसंबर को हुए प्रकरण में पूर्व सांसद की बेटियों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने जीएसटी अधिकारियों के बयान और जांच के बाद दोनों पर हमले की धारा बढ़ा दी थी। शुक्रवार को दोनों ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बचाव पक्ष की ओर एसीजेएम कोर्ट में दाखिल जमानत अर्जी को खारिज कर दिया गया। इसके बाद बचाव पक्ष ने अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-एक में दोनों का जमानत प्रार्थनापत्र दाखिल किया। अदालत ने दोनों को अंतरिम जमानत दे दी है। नियमित जमानत पर अब 16 दिसंबर को सुनवाई होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत अधिनियम के मुकदमे में शाहनवाज को राहत
मंसूरपुर थाने के विद्युत अधिनियम के मुकदमे में पूर्व विधायक शाहनवाज राना को राहत मिल गई है। अदालत ने पूर्व विधायक की जमानत अर्जी मंजूर कर ली। इस प्रकरण में पहले पूर्व विधायक को अंतरिम जमानत मिली थी। समयवधि पूरी हो जाने के बाद पुलिस के कड़े पहरे में पूर्व विधायक को जिला कारागार से कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

शाह मोहम्मद की दो अंगुली टूटीं, उपचार कराने के आदेश

न्यायिक अभिरक्षा में मेरठ कारागार में बंद पूर्व सांसद कादिर राना के पुत्र शाह मोहम्मद राना को शुक्रवार को सीजेएम इंचार्ज (अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर-दो) में पेश किया गया। बचाव पक्ष के प्रार्थना पत्र पर अदालत ने कारागार अधीक्षक को आरोपी का उपचार कराने के आदेश दिए।
बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने अदालत में तर्क रखा कि पुलिस ने पांच दिसंबर को आरोपी की गिरफ्तारी सर्वोत्तम रोलिंग मिल के पास से दर्शाई है। तर्क दिया कि मेरठ ले जाकर शाह मोहम्मद राना के साथ जीएसटी टीम एवं पुलिस ने अत्यधिक मारपीट की। इसी कारण से उनके हाथ की दो उंगलियां टूट गईं। न्यायिक अभिरक्षा में आरोपी का उपचार नहीं किया जा रहा है। चोटों के उपचार के बाद डॉक्टरी मुआयना कराना आवश्यक है। अदालत ने कारागार अधीक्षक को आरोपी का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए। 
वहीं, गिरफ्तारी के बाद शाह मोहम्मद पर बढ़ाई गई धाराओं में रिमांड नहीं दिए जाने का प्रार्थना-पत्र दिया। लेकिन अदालत ने उसे खारिज करते हुए न्यायिक रिमांड मंजूर कर लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed