फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Prime Minister Narendra Modi will honor Ayushman friend Afaq Khan

Muzaffarnagar: आयुष्मान मित्र आफाक खान को सम्मानित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Wed, 05 Jul 2023 03:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Jul 2023 03:51 PM IST
सार

वाराणसी में सात जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयुष्मान मित्रों को सम्मानित करेंगे। मुजफ्फरनगर जिले के आयुष्मान मित्र आफाक खान को भी सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Prime Minister Narendra Modi will honor Ayushman friend Afaq Khan
आयुष्मान मित्र आफाक खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में सात जुलाई को होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिले के आयुष्मान मित्र आफाक खान को सम्मानित करेंगे। बेहतर कार्य करने वाले प्रदेश से चार फील्ड वर्कर्स में आफाक खान भी शामिल है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत छह माह में रिकॉर्ड 4000 आयुष्मान कार्ड बनाए हैं। 

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने पुष्टि करते हुए बताया कि गांव तेवड़ा निवासी आयुष्मान मित्र आफाक खान को भी सम्मानित किया जाएगा।  आफाक खान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में  फील्ड वर्कर हैं और चार साल से मोरना ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: रीमा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, जिस पर था शक वही निकला कातिल, जंगल में बुलाकर दी दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

Muzaffarnagar: Prime Minister Narendra Modi will honor Ayushman friend Afaq Khan
आयुष्मान मित्र आफाक खान - फोटो : अमर उजाला

आफाक कहते हैं कि अपना काम मेहनत से किया है। जब से उन्हें सम्मान किए जाने की सूचना मिली है, वह बेहद खुश हैं। वह गांव में जाकर पहले माइक से स्वास्थ्य विभाग के पहुंचने की टीम का एलान करते हैं, इसके बाद किसी सरकारी भवन में बैठकर कार्ड बनाते हैं। 
 
प्रदेश में चार आयुष्मान मित्रों का सम्मान
सम्मान के लिए मुजफ्फरनगर से आफाक खान के अलावा  शाहजहांपुर से सौरव कुमार अवस्थी और अंजना श्रीवास्तव व  मुरादाबाद से धर्मेंद्र कुमार का चयन किया गया है। 
 
दिलाते हैं सरकार की योजना का लाभ
आफाक कहते हैं कि  उनका उद्देश्य पात्र व्यक्ति को सरकार की योजना का लाभ दिलाना है। आमजन को कई बार योजनाओं की जानकारी नहीं होती, उन्हें जागरूक करना हमारा काम है।
 
परिवार में छा गई खुशियां
आफाक को सम्मान का समाचार गांव और घर पहुंचा तो परिवार में खुशी छा गई। पिता मोहम्मद अशफाक और पत्नी शबिस्ता ने खुशी जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed