{"_id":"6a576a5aff07f9d2f90dfd79","slug":"muzaffarnagar-power-worker-dies-of-electrocution-family-alleges-negligence-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagr: लाइन पर काम करते समय हादसा, करंट से विद्युतकर्मी की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagr: लाइन पर काम करते समय हादसा, करंट से विद्युतकर्मी की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
Wed, 15 Jul 2026 04:39 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 15 Jul 2026 04:39 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र में विद्युत लाइन पर कार्य के दौरान करंट लगने से एक विद्युतकर्मी की मौत हो गई। परिजनों ने उपकेंद्र अधिकारी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हंगामा करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव निरमानी में विद्युत लाइन पर कार्य के दौरान करंट लगने से एक विद्युतकर्मी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में परिजनों ने उपकेंद्र अधिकारी पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
लाइन पर काम के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, विद्युतकर्मी गांव निरमानी में विद्युत लाइन पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
मृतक के परिजनों का आरोप है कि बिजलीघर पर तैनात उपकेंद्र अधिकारी की घोर लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि यदि सुरक्षा संबंधी सभी प्रक्रियाओं का सही तरीके से पालन किया जाता, तो इस दुर्घटना से बचा जा सकता था।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच
शाहपुर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।