{"_id":"6288a20d6a26ce7afd660fa2","slug":"muzaffarnagar-police-stopped-youths-going-to-pawati-khurd-outside-the-village-alleging-remarks-on-tyagi-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: पावटी खुर्द जा रहे युवकों को पुलिस ने गांव के बाहर रोका, त्यागी समाज पर टिप्पणी का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: पावटी खुर्द जा रहे युवकों को पुलिस ने गांव के बाहर रोका, त्यागी समाज पर टिप्पणी का आरोप, हंगामा
Sat, 21 May 2022 01:55 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 21 May 2022 01:55 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में चरथावल क्षेत्र के गांव पावटी खुर्द में अनुसूचित जाति के लोगों को मुनादी कराकर धमकाने के मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को कुछ युवकों ने पावटी खुर्द गांव में पंचायत करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें गांव के बाहर ही रोक दिया।
विज्ञापन
युवकों को रोकती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अनुसूचित जाति के लोगों को धमकाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब त्यागी समाज पर टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कुछ युवाओं ने पावटी खुर्द जाकर पंचायत करने का फैसला किया। पंचायत की भनक लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों को गांव के बाहर ही रोक दिया।
विज्ञापन
विक्की के पिता राजबीर प्रधान ने अनुसूचित जाति के लोगों को गांव के ही कुंवरपाल उर्फ काला के माध्यम से धमकाने वाली मुनादी कराई थी। इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। राजबीर प्रधान ने खुद को हृदय का बीमार बताते हुए ब्लड प्रेशर बढ़ने की बात कही। पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और तबीयत में सुधार होने पर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:Tanzeel Ahmed murder: आरोपी मुनीर व रैय्यान का आज होगी सजा, एनआईए अफसर को गोलियों से किया था छलनी
विज्ञापन
कुटेसरा चौकी प्रभारी ओमेंद्र सिंह ने एससी/एसटी एक्ट सहित मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। सोशल मीडिया पर इस मामले की वीडियो तेजी के साथ वायरल हुई। आज फिर से इस मामले ने उस वक्त तूल पकड़ लिया जब पावटी खुर्द जा रहे युवकों को पुलिस ने गांव के बाहर रोक दिया गया।
युवाओं ने त्यागी समाज पर लगातार टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसी संबंध में सोशल मीडिया पर पंचायत का भी एलान किया गया था। पुलिस ने मामले में तकरीबन 20 युवकों को हिरासत में लिया है। बता दें कि गांव के पूर्व प्रधान राजवीर सिंह त्यागी की ओर से कराई गई मुनादी के बाद गांव का माहौल लगातार खराब हो रहा है।
पुलिस ने कुख्यात विक्की त्यागी के पिता राजवीर प्रधान को जेल भेज दिया, लेकिन इस बीच दूसरे समुदाय के लोगों ने सोशल मीडिया पर त्यागी समाज को लेकर टिप्पणी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर त्यागी समाज का अपमान किए जाने से नाराज युवाओं ने पावटी खुर्द में पंचायत का एलान कर दिया था। एसएसपी अभिषेक यादव ने शुक्रवार रात ही गांव में तैनात कर दी थी पुलिस। वहीं आज सुबह गांव में जा रहे युवाओं को पंचायत करने से रोक दिया गया है।