फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Police caught two smugglers with 37 turtles and three pythons valued at forty to fifty lakhs

मुजफ्फरनगर : पुलिस ने 40 से 50 लाख कीमत के 37 कछुए व तीन अजगर के साथ दो तस्कर पकड़े

Wed, 19 May 2021 02:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 19 May 2021 02:10 AM IST
सार

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह इन अजगरों व कछुओं को बेचने के लिए दिल्ली लेकर जा रहे थे। आरोपियों ने बताया कि इनकी बाजार में अच्छी कीमत मिलती है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Police caught two smugglers with 37 turtles and three pythons valued at forty to fifty lakhs
Wildlife Trafficking - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भोपा पुलिस ने 37 कछुए व तीन अजगर की तस्करी करने जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इन वन्य जीवों को बेचने के लिए दिल्ली लेकर जा रहे थे। बरामद किए गए कछुओं व अजगरों की कीमत 40 से 50 लाख रुपये बताई गई है। 

विज्ञापन


भोपा थाना पुलिस को गांव योगेंद्र नगर निवासी कुछ बंगाली परिवार के लोगों के कछुओं व सांपों की तस्करी करने की सूचनाएं मिल रहीं थीं। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कुछ लोग वन्य जीवों को पकड़कर उनकी तस्करी करने के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने वन दरोगा रमेशचंद व सतेंद्र कुमार को बुला लिया और भोकरहेड़ी के जंगल से योगेंद्रनगर निवासी अरविंद व गौरव को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 37 कछुए तथा तीन अजगर बरामद किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह इन अजगरों व कछुओं को बेचने के लिए दिल्ली लेकर जा रहे थे। आरोपियों ने बताया कि इनकी बाजार में अच्छी कीमत मिलती है। कछुआ व अजगर का इस्तेमाल कुछ लोग तांत्रिक क्रियाओं व दवाइयां बनाने में करते हैं। इनकी तस्करी दिल्ली में की जानी थी।


पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि जीवों को वन दरोगाओं की सुपुर्दगी में दे दिया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed