{"_id":"65b8a1c001de932efd0eb7a3","slug":"muzaffarnagar-police-caught-a-reward-of-rs-10-thousand-in-the-encounter-he-was-wanted-in-many-cases-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: पुलिस ने मुठभेड़ में 10 हजार रुपये का इनामी पकड़ा, कई मामलों में था वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: पुलिस ने मुठभेड़ में 10 हजार रुपये का इनामी पकड़ा, कई मामलों में था वांछित
Tue, 30 Jan 2024 12:44 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 30 Jan 2024 12:44 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर जनपद के छपार थाने की पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लूट, चोरी समेत कई मामलों में वांछित चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बदमाश
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के छपार थाने की पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 10 हजार रुपये के इनामी बिजनौर के सलेमपुर उर्फ फैजीपुर निवासी रूसब उर्फ सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से बाइक और पीली धातु के आभूषण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
सोमवार देर रात पुलिस बसेड़ा से भोकरहेडी मार्ग स्थित रजबहे की पटरी के पास चेकिंग कर रही थी। तभी तेज रफ्तार से आती बाइक को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक नहीं रोकी गई।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने पीछा किया, इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर रजबहे की पटरी के पास गिर गई । बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया, जिससे पुलिस टीम बाल-बाल बची।
विज्ञापन
जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी रूसब उर्फ सौरभ पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित है। आरोपी पुरकाजी में लूट के मामले में वांछित था।