फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Police arrested six accused with fake notes of eight lakhs, printer luxury vehicle recovered

Muzaffarnagar: आठ लाख के नकली नोटों के साथ छह आरोपी दबोचे, प्रिंटर-लग्जरी गाड़ी बरामद, खुलेंगे बड़े राज

Fri, 21 Jul 2023 02:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Jul 2023 02:13 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : पुलिस ने आठ लाख रुपये के नकली नोटों के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से प्रिंटर और लग्जरी गाड़ी बरामद की है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Police arrested six accused with fake notes of eight lakhs, printer luxury vehicle recovered
आरोपी गिरफ्तार।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में नकली नोटों के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसओजी और बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के पास से 8,29,300 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं।

विज्ञापन


एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि बुढ़ाना के गांव नगवा निवासी मंगेश, बड़ौदा निवासी परवीन, छपरौली के गांव हेवा निवासी अनुज, ब्रह्मपुरी सीलमपुर दिल्ली निवासी अजीम उर्फ नजीम, बुढ़ाना निवासी साकिब व सागर को गिरफ्तार किया गया है। यह लोग प्रिंटर के माध्यम से नकली नोट छापते थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: कबाड़ी बाजार में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में खोले गए 15 कोठे, अनैतिक कार्य करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की एक लग्जरी गाड़ी को भी कब्जे में लिया है। अजीम दिल्ली में नकली नोट छापने और साकिब दिल्ली में 75 लाख रुपये की लूट के मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं। यह लोग 100 व 200 रुपये के नोट प्रिंटर से तैयार करते थे। 

उधर, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान किया है।

यह भी पढ़ें: Bijnor: दलदल से निकाले गए हाथी की हुई मौत, भागूवाला में 16 घंटे की मशक्त के बाद निकाला गया था बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed