{"_id":"657a99cc08000a48010590a1","slug":"muzaffarnagar-pillar-falls-due-to-collision-with-overloaded-truck-student-dies-after-being-hit-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: ओवरलोड ट्रक की टक्कर से गिरा खंभा, चपेट में आने से छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: ओवरलोड ट्रक की टक्कर से गिरा खंभा, चपेट में आने से छात्र घायल
Thu, 14 Dec 2023 11:30 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:30 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक छात्र घायल हो गया। हादसा ट्रक की टक्कर से खंभा गिरने के कारण हुआ।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त खंभा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर बस स्टैंड पर ओवरलोड गन्ने के ट्रक से बिजली का खंभा गिर गया। खंभे की चपेट में आने से कक्षा छह का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर छात्रों की भीड़ जमा है।
मीरापुर निवासी अब्दुल समद घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। बस स्टैंड पर पौड़ी मार्ग से गुजर रहा गन्ना लदा ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गया।
हादसे के दौरान खंभा छात्र के ऊपर गिर गया। हादसे में वह घायल हो गया, वहीं अन्य छात्रों ने किसी तरह जान बचाई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। छात्र को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया कि छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है।