फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: pen is yours and signature is mine says Imran Masood said in Pundir Chaubisi

Muzaffarnagar: कलम आपकी और हस्ताक्षर मेरे-पुंडीर चौबीसी में बोले इमरान मसूद

Fri, 12 Jul 2024 07:05 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 12 Jul 2024 07:05 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम में पहुंचे इमरान मसूद ने कहा कि जनता ने जो भरोसा उन पर किया है, वे उस पर खरा उतरेंगे। कहा कि रात दिन जनता की सेवा करनी है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: pen is yours and signature is mine says Imran Masood said in Pundir Chaubisi
इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी में सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि जनता ने जो भरोसा किया है, उस पर खरा उतरेंगे। कलम आपकी होगी और हस्ताक्षर मेरे। किसी भी व्यक्ति को निराश नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन


सांसद ने शुक्रवार को किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह से उनके नसीरपुर स्थित आवास पर मुलाकात की। सांसद ने कहा कि  रात दिन पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करनी है। सर्वसमाज के हर आदेश का पूरा पालन होगा। किस भी व्यक्ति को निराश नहीं किया जाएगा। जनता ने चुनाव लड़ाने और जिताने का काम किया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 'मैं घर में भी पढ़वा लूंगा नमाज, विधायक ओम कुमार को सद्बुद्धि मिले', नगीना सांसद चंद्रशेखर का पलटवार

विज्ञापन
विज्ञापन

आमजन भाजपा से परेशान है। महंगाई रोज बढ़ रही है। भाजपा सरकार का रवैया जनता के प्रति सकारात्मक नहीं है।  इस मौके पर संदीप राणा,  अजब सिंह, कुलदीप राणा ,अंकित राणा ,रजत प्रधान, कुशलपाल सिंह,पीलू राणा, काका राणा ,अमित बंसल मौजूद रहे।

किसान मजदूर संगठन ने दिया मांग पत्र
किसान मजदूर संगठन की ओर से सांसद को मांगपत्र सौंपा गया। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करनाल-हरिद्वार मार्ग पर बड़गांव में कट की मांग रखी। टोल पर सिर्फ भारी मालवाहक वाहनों से ही टोल लिया जाए। किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ कराया जाए।  सहारनपुर के बेहद क्षेत्र में आम मंडी या जूस प्लांट की स्थापना की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed