फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Panipat rail line will pass through Daurala to Budhana and Jaula

Muzaffarnagar: पश्चिमी यूपी की लाइफ लाइन बनेगी मेरठ-पानीपत रेल लाइन, 3540 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Wed, 25 May 2022 12:01 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 25 May 2022 12:01 PM IST
सार

मेरठ-पानीपत रेल लाइन की डीपीआर तैयार की जा चुकी है। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान नेरेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की। पश्चिमी यूपी के लिए लाइफ लाइन कही जा रही104 किमी की रेल लाइन पर 3540 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Panipat rail line will pass through Daurala to Budhana and Jaula
रेल मंत्री से मुलाकात करते डॉ. संजीव बालियान - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ-पानीपत रेल लाइन की डीपीआर तैयार हो गई है। रेलवे लाइन मेरठ के दौराला से बुढ़ाना, जौला और गढ़ी राजपुर होते हुए पानीपत तक जाएगी। 104 किमी की लाइन पर 3540 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। 

विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मंगलवार को मेरठ और मुजफ्फरनगर के 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ नई दिल्ली स्थित रेल भवन में  केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की। रेलमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया कि 104 किमी की रेल लाइन की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो गई है।
विज्ञापन


मेरठ के दौराला से सरधना, मुल्हेड़ा, बुढ़ाना, जौला, गढ़ी राजपुर, शामली के एलम, गंगेरू, तितरवाड़ा होते हुए पानीपत के बापौली तक जाएगी। दोनों जिलों के लोगों ने जल्द से जल्द निर्माण शुरू कराने की मांग रखी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP : मेरठ के हस्तिनापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने से लोगों में रोष

Muzaffarnagar: Panipat rail line will pass through Daurala to Budhana and Jaula
मेरठ-पानीपत रेल लाइन की डीपीआर - फोटो : amar ujala

कैबिनेट में पास होगा रेल लाइन का बजट
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि रेलवे लाइन का बजट 3540 करोड़ है। कैबिनेट की बैठक में बजट पास कराया जाएगा। रेल मंत्री ने आश्वासन दिया है कि प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है।

पश्चिम यूपी की लाइफलाइन होगी रेल लाइन
मेरठ से पानीपत तक जाने वाली रेल लाइन पश्चिम यूपी के लिए लाइफलाइन बनेगी। मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, सहारनपुर के लोग सीधे जुड़ेंगे। इसके अलावा दिल्ली से देहरादून तक जाने वाले हाईवे इसी रेल लाइन को क्रॉस करेंगे, जिस कारण यह अन्य राज्यों के लोगों का आवागमन भी सरल करेगी। अभी तक रेल के माध्यम से हरियाणा जाने के लिए दिल्ली होकर जाना पड़ता है। नई रेल लाइन से लाभ मिलेगा।

पश्चिम उत्तर प्रदेश को मिलेगा लाभ
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि रेल मंत्री से मुलाकात सकारात्मक रही। डीपीआर तैयार हो गई है। स्वीकृति के लिए वित्त मंत्री प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इसके बाद कैबिनेट में रखा जाएगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलावा आसपास के राज्यों को भी लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed